फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian hockey team enters in top 5 of fih ranking

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का टीम इंडिया को मिला इनाम, टॉप-5 में हुई शामिल

Wed, 18 Jul 2018 04:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Jul 2018 04:15 AM IST
विज्ञापन
indian hockey team enters in top 5 of fih ranking
india pakistan hockey

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एफआईएच की ताजा विश्व रैंकिंग में जर्मनी की टीम को पछाड़कर 5वां स्थान हासिल किया है। नीदरलैंड के ब्रेडा में हुई चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के कारण भारतीय रैंकिंग में सुधार हुआ है।  

विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम शीर्ष पर बरकरार है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने शूटआउट में भारत को हराकर 15वीं बार खिताब जीता था। भारत के 1484 अंक हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के 1906 अंक हैं। 
विज्ञापन


जर्मनी एक स्थान नीचे फिसलते हुए अब विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गई है, वहीं इस रैंकिंग में अर्जेंटीना (1883) की टीम ऑस्ट्रेलिया से पीछे दूसरे और बेल्जियम (1709) तीसरे स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चैंपियंस ट्रॉफी के 2018 संस्करण की मेजबान नीदरलैंड्स चौथे स्थान पर है। हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में खेल रही भारतीय टीम ने पांचवां स्थान हासिल कर लिया है, जर्मनी (1456) एक स्थान फिसलते हुए छठे स्थान पर पहुंच गया है।


इसके अलावा, शीर्ष-10 टीमों की सूची में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड की टीम सातवें, स्पेन 8वें, न्यूजीलैंड 9वें और आयरलैंड 10वें स्थान पर बरकरार है। एफआईएच हॉकी की नई रैंकिंग सितंबर में हॉकी सीरीज ओपन के समापन के बाद जारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed