{"_id":"68b5d4545e87f2da980828ed","slug":"indian-hockey-team-demolish-kazakhstan-in-one-sided-clash-march-into-the-super-4-stage-of-the-asia-cup-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hockey Asia Cup: भारतीय टीम ने कजाखस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया, शीर्ष पर रहकर सुपर चार चरण में प्रवेश किया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey Asia Cup: भारतीय टीम ने कजाखस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया, शीर्ष पर रहकर सुपर चार चरण में प्रवेश किया
Mon, 01 Sep 2025 10:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजगीर
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 01 Sep 2025 10:44 PM IST
सार
भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में तीन गोल करने के बाद दूसरे क्वार्टर में चार गोल के साथ मध्यांतर तक अपनी बढ़त 7-0 कर ली थी। अभिषेक ने इस दौरान दूसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में ही अपनी हैट्रिक पूरी की।
विज्ञापन
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- फोटो : Hockey India
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एकतरफा अंदाज में कजाखस्तान को हराकर एशिया कप के सुपर चार चरण में प्रवेश कर लिया है। भारत ने सोमवार को खेले गए इस मैच में कजाखस्तान को 15-0 से हराया। भारतीय टीम ने इस बड़ी जीत के साथ पूल ए में शीर्ष स्थान पक्का कर लिया है। भारत ने अपने पहले दो मैचों में चीन और जापान को हराया था।
शुरुआत से ही भारत ने बनाए रखी बढ़त
भारत के लिए अभिषेक (5वें, 8वें, 20वें और 59वें मिनट), सुखजीत सिंह (15वें, 32वें, 38वें), जुगराज सिंह (24वें, 31वें, 47वें), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (26वें), अमित रोहिदास (29वें), राजिंदर सिंह (32वें), संजय सिंह (54वें), दिलप्रीत सिंह (55वें) ने गोल किए। भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर में तीन गोल करने के बाद दूसरे क्वार्टर में चार गोल के साथ मध्यांतर तक अपनी बढ़त 7-0 कर ली थी। अभिषेक ने इस दौरान दूसरे क्वार्टर के पांचवें मिनट में ही अपनी हैट्रिक पूरी की।
अभिषेक के अलावा पेनल्टी कॉर्नर के अधिकांश शॉट लेने वाले सुखजीत और जुगराज ने भी इस एकतरफा मैच में हैट्रिक गोल किए। इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेगा।