{"_id":"5ac803f94f1c1bcb618b5bb5","slug":"indian-hockey-team-challenges-against-pakistan-in-commonwealth-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"CWG 2018: भारत-पाक में आज हाई-वोल्टेज मुकाबला, सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
CWG 2018: भारत-पाक में आज हाई-वोल्टेज मुकाबला, सामने होंगी ये बड़ी चुनौतियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 07 Apr 2018 05:08 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमनवेल्थ गेम्स में शनिवार को भारत का सामना उसके चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम से होगा। मुकाबला हाई-वोल्टेज रहने की उम्मीद है। दो बार रजत पदक विजेता भारतीय टीम के कोच सोएर्ड मराइन ने अभ्यास सत्र के दौरान कहा, ‘हम जीत के प्रबल दावेदार हैं।’ एशियाई दिग्गजों के इस मुकाबले में तनाव से ज्यादा मराइन को चिंता यहां के तापमान को लेकर है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘यहां वास्तव में गर्मी है। दोपहर ढाई बजे तो लगभग 28-29 डिग्री तापमान रहेगा। इन हालात में खेलना बहुत मुश्किल है। लिहाजा हमें संयम के साथ खेलने की जरूरत है।’ दोनों देशों की टीमों के बीच आखिरी बार मुकाबला साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में हुआ था। भारत ने उस मैच में सात और पाकिस्तान ने सिर्फ चार गोल दागे थे। पाकिस्तान ने 2006 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को हराया था। दोनों टीमें पिछले साल एशिया कप में भिड़ी थीं, जिसमें भारत विजयी रहा था।
विज्ञापन
पाकिस्तान को भले ही पहले पूल मैच में वेल्स ने ड्रॉ पर रोका हो लेकिन भारत को उसके खिलाफ अपने पुराने कोच रोलेंट ओल्टमैंस से चौकस रहना होगा। ओल्टमैंस अब पाकिस्तान टीम के कोच हैं। ओल्टमैंस एक ‘स्ट्रक्चर’ यानी तय ढांचे के मुताबिक खेलने की ताकीद करते हैं और वह भारतीय खिलाड़ियों की ताकत से खासे वाकिफ हैं। ओल्टमैंस की रणनीति की काट के लिए उनके ही मुल्क के सोएर्ड मराइन को भारत को बतौर कोच अलग स्ट्रक्चर से खिलाकर उसकी काट खोजनी होगी।
विज्ञापन