{"_id":"5bcb8bc2bdec2269807df99b","slug":"indian-hockey-team-beat-pakistan-in-asian-champions-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक गोल से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया की जोरदार वापसी, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक को 3-1 से रौंदा","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
एक गोल से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया की जोरदार वापसी, चिर-प्रतिद्वंद्वी पाक को 3-1 से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Oct 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-1 से हरा दिया। इससे पहले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पाक को 4-0 से और एशियाई खेलों में 2-1 से मात दी थी। एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की यह लगातार दूसरी जीत है। पहले मुकाबले में भारत ने ओमान को 11-0 से पराजित किया था।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने मोहम्मद इरफान जूनियर के शुरुआती मिनट में किए गोल से 1-0 की बढ़त बनाई लेकिन मनप्रीत (24वें मिनट) ने दूसरे क्वार्टर में भारत को बराबरी दिला दी। तीसरे क्वार्टर में मनदीप सिंह (33 वां मिनट) और दिलप्रीत (42वां मिनट) के गोलों की बदौलत भारत ने शानदार अंदाज में जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मनप्रीत ने कहा कि शुरुआती क्वार्टर में पाकिस्तान की टीम काफी अच्छा खेली थी। उसने लगातार हमले बोले लेकिन हमने पलटवार कर बराबरी कर ली और उसके बाद सही लय हासिल करते हुए मैच जीत लिया। उन्होंने कहा कि अगले मुकाबले में जापान की टीम काफी मजबूत है। हमें अपने रक्षण पर ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
आज होगा जापान से मुकाबला
भारतीय टीम का रविवार को जापान से मुकाबला होगा जिसने शनिवार को दक्षिण कोरिया को 2-0 से पराजित किया। पहले मुकाबले में मलयेशिया से पराजित होने वाली जापान की टीम की ओर से पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ शोटा यामादा (18) और मातसुमोतो (51) ने गोल किए।
श्रीजेश के दो सौ अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे : भारतीय गोलकीपर पी आर श्रीजेश ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हॉकी में अपने दो सौ मैच पूरे कर लिए। केरल के बेहतरीन खिलाड़ी ने अपना पहला मैच 2006 में श्रीलंका में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में खेला था। दो साल बाद वह जूनियर एशिया कप में श्रेष्ठ गोलकीपर घोषित किए गए थे जहां भारत ने गोल्ड मेडल जीता था। वह 2011 से भारतीय टीम का नियमित हिस्सा रहे हैं।