फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   indian hockey mens team coach Graham Reid says Best strategy to defend the attack in hockey 

हॉकी में आक्रमण रक्षण की ही सर्वश्रेष्ठ रणनीती : ग्राहम रीड 

Sat, 24 Aug 2019 04:24 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 24 Aug 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
indian hockey mens team coach Graham Reid says Best strategy to defend the attack in hockey 
ग्राहम रीड - फोटो : Social media

भारत की पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड टीम को आक्रामक ऑस्ट्रेलियाई अंदाज में खेलने के लिए ढाल चुके हैं। रीड ने टोक्यो में ओलंपिक टेस्ट इवेंट में भारत के आक्रामक अंदाज में शुरू से हावी रह कर खेलने से खिताब जीतने के बाद स्वदेश लौटने पर कहा, हमारी भारतीय टीम की अब अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम के हाफ गेंद को रख कर दबाव बनाकर रखने की रणनीति कारगर रही और खिताब जीतने में कामयाब रहे। 

विज्ञापन


हमारी भारतीय टीम 'आक्रमण ही सर्वश्रेष्ठ रक्षण'  की रणनीति पर भरोसा कर खेल रही  है। हमारा आक्रमण ही हमारी टीम की ताकत है। हमें वन टू वन टैकलिंग जरूर बेहतर करने की जरूरत हैं। डिफेंस को मजबूत करन पर मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन


हमारा मकसद अब ओलंपिक क्वॉलिफायर्स जीत टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई करने पर है। हम इसी दिशा में मजबूत कदमों से आगे बढ़ रहे हैं। टोक्यो में टेस्ट इवेंट से हमें उस पिच के मिजाज का अंदाज हो गया जिस पर हमें ओलंपिक के लिए खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुवनेश्वर में ओलंपिक क्वॉलिफायर्स से पहले टोक्यो टेस्ट इवेंट में अपने तरकश के सभी 'तीरों' को आजमाने में सफल रहे। आज पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करना बहुत मुश्किल हो गया क्योंकि प्रतिद्वंद्वी टीम के 'रशर' ड्रैग फ्लिकर के कोण को बेहतर ढंग से भांपने लगे हैं। 


ऐसे में आज मैदानी गोल करने के हर मौके को भुनाने के साथ पेनल्टी कॉर्नर पर 'रिबाउंड' पर गोल करने के लिए तैयार रहने की जरूरत होती है। हमारी टीम का फोकस लगातार बेहतर प्रदर्शन और गोल स्कोरिंग बेहतर करने पर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed