फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india won bronze in fih hockey world league

हॉकी वर्ल्ड लीग: भारत की नीदरलैंड पर रोमांचक जीत, जीता कांस्य

Mon, 07 Dec 2015 11:39 AM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:39 AM IST
विज्ञापन
india won bronze in fih hockey world league

सरदार सिंह की ‘सरदारी’ में भारत ने सांस रोक देने वाले अत्यंत रोमांचक मुकाबले में भारत ने 0-2 से  पिछड़ने के बाद बाजी पलटते हुए रविवार को नीदरलैंड को शूटआउट में 3-2 से हरा कर हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें पांच पांच से बराबर रही।

विज्ञापन


भारत की इस जीत में मनप्रीत सिंह की सूझबूझ और गोलरक्षक पीआर श्रीजेश की मुस्तैदी भी खूब दिखी। दरअसल यह किसी एक नहीं बल्कि ‘भारतीय टीम’ की जीत थी। भारत ने 1982 में चैंपियंस ट्रॉफी में एम्सटर्डम में पाकिस्तान को 5-4 से हरा कर कांसा जीतने के बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में यहां पदक जीता।
विज्ञापन


निर्धारित समय के खत्म होने से पांच सेकंड में मिंक वॉन डेर वीरडन ने छठे पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपनी हैट-ट्रिक पूरी कर नीदरलैंड को 5-5 की बराबरी दिला दी। निर्धारित समय मे नीदरलैंड के लिए माइक्रो प्रूजर और निएक वान डेर शूट ने एक-एक गोल किया। भारत के लिए पूरे टूर्नामेंट में नाकाम रहने वाले रमणदीप सिंह और रूपिंदर पाल सिंह ने दो-दो और एक गोल आकाशदीप सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हार का हिसाब किया चुकता

india won bronze in fih hockey world league

फैसले के लिए शूटआउट का नियम लागू किया गया। भारत के गोलरक्षक पीआर श्रीजेश ने शूटआउट में जेरॉन हर्टबर्गर और माइक्रो प्रूजर के प्रयासों को रोक कर बेकार किय जबकि वेलेंटाइन वर्गा ने आठ सेकंड के भीतर 23 मीटर से गेंद को बाहर मार दिया।

नीदरलैंड के लिए शूट आउट में बिली बाकर और सेव वान ही गोल कर पाए। भारत के लिए पेनाल्टी शूट आउट में बीरेंन्द्र लाकड़ा ,कप्तान सरदार सिंह  और रूपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया। भारत के दानिश मुज्तबा के गोल को रेफरल में अमान्य कर दिया जबकि आमिर खान के प्रयास को प्रिमिन बलाक ने रोका।

शूटआउट में भारत के मनप्रीत सिंह के प्रयास को नाकाम करने के प्रयास में गोलरक्षक बलाक के गिराने पर पेनाल्टी स्ट्रोक मिला और इसे रूपिंदर पाल सिंह ने गोल में बदल दिया। चार हजार की दर्शक क्षमता वाला सरदार वल्लभभाई अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम भारत की हौसलाअफजाई के लिए खचाखच भरा था।

भारत पूल बी के लीग मैच में नीदरलैंड से 1-3 से हार गया था। रविवार की जीत के साथ भारत ने नीदरलैंड से इस हार का हिसाब भी चुकता कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया ने बेल्जियम को हरा जीता खिताब जीता
विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने बेल्जियम को वर्ल्ड हॉकी लीग फाइनल के फाइनल में रविवार को यहां 2-1 से हरा कर खिताब जीत लिया। विजेता ऑस्ट्रेलिया के लिए जेरमी हेवर्ड और मैथ्यू डासन ने एक-एक गोल किया। पराजित बेल्जियम के लिए एकमात्र गोल आखिरी पेनाल्टी कॉर्नर पर साइमन गुगनार्ड ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed