{"_id":"59c0ddde4f1c1bad688b54f7","slug":"india-women-hockey-team-beat-belgium-junior-mens-team-by-4-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 4-3 से हराया ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 4-3 से हराया
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
Updated Tue, 19 Sep 2017 02:39 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने यूरोप दौरे का शानदार अंत करते हुए रोमांचक मुकाबले में बेल्जियम की जूनियर पुरुष टीम को 4-3 से हराया। भारत के लिए गुरजीत कौर 7वें और 11वें मिनट में और कप्तान रानी 13वें और 33वें मिनट में गोल दागे, जिससे मेहमान टीम ने दौरे पर पहली जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की और उसे 7वें मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसे ड्रैग फ्लिकर गुरजीत ने गोल में बदला। इस डिफेंडर ने 11वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर एक और गोल दागकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी। कप्तानी रानी ने इसके बाद 13वें मिनट में मैदानी गोल के साथ भारत को 3-0 से आगे कर दिया।
विज्ञापन
दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही गोलकीपर रजनी एटिमार्पू ने शानदार बचाव करते हुए बेल्जियम की टीम को खाता खोलने से दूसरी बार रोका। मध्यांतर तक भारतीय टीम 3-0 से आगे थी। भारतीय ने तीसरे क्वार्टर में तेज शुरुआत की और रानी ने 33वें मिनट में मैच का अपना दूसरा गोल दागते हुए टीम को 4-0 की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
बेल्जियम ने 38वें मिनट में पहला गोल किया जब थिबाल्ट नेवेन ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। विलियम वान डेसेल ने इसके बाद 42वें मिनट में बेल्जियम की टीम की ओर से एक और गोल दागा। भारत तीसरे क्वार्टर के अंत तक 4-2 से आगे था।
बेल्जियम ने चौथे क्वार्टर की शुरुआत में स्कोर 3-4 कर दिया जब 48वें मिनट में माथियास रेलिक ने पेनल्टी कार्नर को गोल में बदला। अंतिम 10 मिनट में बेल्जियम की टीम ने गोल दागकर स्कोर बराबर करने का भरसक प्रयास किया लेकिन भारतीय टीम ने धैर्य बरकार रखते हुए शानदार डिफेंस की बदौलत विरोधी टीम को गोल से वंचित रखते हुए मैच जीत लिया।