फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india will take on pakisan in asian champions trophy on sunday

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पहली बार आमने-सामने होंगे भारत-पाकिस्तान

Sun, 23 Oct 2016 01:36 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 23 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
india will take on pakisan in asian champions trophy on sunday
सरदार सिंह - फोटो : PTI
एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी में यहां आज भारतीय हॉकी टीम का मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। भारत द्वारा पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद यह दोनों देशों की हॉकी टीमों के बीच पहला बड़ा मुकाबला होगा। हालांकि इससे भारत की अंडर 19 टीम ने बांग्लादेश में हुए एशिया कप में पाकिस्तानी टीम को मात दे चुकी है। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी हॉकी टीम के कोच ख्वाजा जुनैद के मुताबिक देनों देशों के बीच का मुकाबला किसी शोपीस मैच से कम नहीं होगा। जुनैद के मुताबिक भारत-पाक  के बीच का मुकाबला हमेशा से ही भावनाओं का खेल रहा है और इस बार उनकी टीम आक्रामक हॉकी का बेहतरीन नमूना पेश करेगी। पाक टीम के कोच के मुताबिक उनकी टीम काफी अनुभवी है जिसमें कई युवा खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले एंटवर्प में हुए वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल के बाद पाकिस्तान ने देश के बाहर जहां केवल सुल्तान अजलान शाह कप में भाग लिया है, वहीं भारतीय टीम ने हाल के दिनों में काफी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल किया है। जबकि तब से अब तक भारतीय टीम ने 200 से अधिक मैच खेले हैं। अपने अनुभव के दम पर ही भारतीय टीम ने अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेशिया के हाथों 2-4 से मिली शिकस्त के बाद पाक टीम दक्षिण कोरिया को 1-0 से हराकर उत्साहित है। हालांकि भारतीय कप्तान पीआर श्रीजेश ने पाकिस्तान को परास्त करने की रणनीति तैयार कर ली है ओर अपने खिलाड़ियों को शांत चित्त रहने को कहा है। 

भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में जापान को 10-2 से की। लेकिन शनिवार को कोरिया के साथ खेले गए दूसरे मैच में भारत 1-1 की बराबरी कर सका। वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में कोरिया को 1-0 के अंतर से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की है।

चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने आने से पहले भारत के कप्तान पीआर श्रीजेश ने कहा था कि उनकी टीम चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान को मात देने के लिए जी जान लगा देगी। पाकिस्तान को हराकर ही वो उड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। 


भारत ने पाकिस्तान को हराकर 2011 में एशियन चैँपियंस ट्राफी का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2012 में पाकिस्तान ने खिताब पर कब्जा कर लिया। जापान को हराकर 2013 में भी पाक ने खिताब अपने पास बरकरार रखा, जबकि भारतीय टीम पांचवें स्थान पर रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed