फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs Netherland Men's Hockey World Cup match match preview in hindi captain and team news

Hockey World Cup: भारतीय पुरुष टीम का आज नीदरलैंड से सामना, सेमीफाइनल के लिए अहम है मैच; कितने बजे होगा शुरू?

Sat, 22 Aug 2026 11:04 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्सटलवेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:04 AM IST
सार

भारत और नीदरलैंड की पुरुष हॉकी टीमों के बीच आज एएफआईएच हॉकी विश्व कप में दूसरे दौर का मुकाबला खेला जाएगा। भारत को सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन
India vs Netherland Men's Hockey World Cup match match preview in hindi captain and team news
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

एफआईएच हॉकी पुरुष विश्व कप में शनिवार को भारतीय टीम का मुकाबला मेजबान नीदरलैंड से होना है। मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से वैगनर हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। नीदरलैंड मौजूदा ओलंपिक चैंपियन है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के दृष्टिकोण से बेहद अहम इस मैच में भारतीय टीम को नीदरलैंड से कड़ी चुनौती मिलेगी।  
विज्ञापन

सेमीफाइनल के लिए जीत जरूरी
पहले राउंड के तीन मैचों में भारतीय टीम ने दो जीत और 1 हार के साथ दूसरे राउंड में जगह बनाई है। पहले राउंड में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने वेल्स और पाकिस्तान के खिलाफ जीत हासिल की थी, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे राउंड में भारत, इंग्लैंड, नीदरलैंड और अर्जेंटीना के साथ पूल 'ई' में है। भारत पहले राउंड में इंग्लैंड से खेल चुका है। नए प्रारूप के अनुसार टॉप-8 में शामिल टीमें अगर पहले राउंड में खेल चुकी हैं, तो उनका मैच दूसरे राउंड में नहीं होगा। पिछले मैच का रिजल्ट दूसरे राउंड में जोड़ा जाएगा। इसके हिसाब भारत पूल-ई में एक हार के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरे राउंड में नीदरलैंड और अर्जेंटीना के खिलाफ टीम इंडिया को खेलना है। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को दोनों मैच जीतना जरूरी है। शनिवार को भारतीय टीम पूल 'ई' के अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ जीत और सेमीफाइनल में करीब जाने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत पर रहेगी नजर
नीदरलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। इसकी वजह डच टीम के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में मिली जीत है। इसी साल जून में खेले गए हॉकी प्रो-लीग के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 3-2 से हराया था। इस मैच में जुगराज सिंह, अभिषेक और राजिंदर सिंह ने गोल किए थे। ये तीनों खिलाड़ी विश्व कप में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टीम इंडिया उसी प्रदर्शन को दोहराते हुए नीदरलैंड को एक बार फिर से मात देने की कोशिश करेगी। इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत सिंह पर नजरे रहेंगी। हरमनप्रीत इस विश्व कप में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं और तीन मैचों में पांच गोल कर चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed