भारतीय हॉकी टीम का विजय अभियान जारी: मलयेशिया को हराकर दर्ज की लगातार चौथी जीत, कप्तान हरमनप्रीत की हैट्रिक
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करते हुए मलयेशिया को 4-2 से हराया। दोनों टीमें पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं।
विस्तार
FOUR IN A ROW, AND THE CHARGE CONTINUES! 🇮🇳🔥 Relive the best moments from India's thrilling 4-2 victory over Malaysia, as Captain Harmanpreet Singh's sensational hat-trick powered the defending champions to their fourth consecutive win at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🏑💪 India stay unbeaten and remain at the top of the table! 🙌 #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 1, 2026
मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम आक्रामक नजर आई। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे मिनट में मिले पेनल्टी कॉर्नर को शानदार ड्रैग फ्लिक के जरिए गोल में बदलकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने मलयेशिया के डिफेंस पर लगातार दबाव बनाया, लेकिन कई अच्छे मौकों के बावजूद गोल करने में सफल नहीं हो सके। दूसरे क्वार्टर में मलयेशिया ने वापसी की कोशिश की और लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। हालांकि भारतीय डिफेंस ने इन हमलों को नाकाम कर दिया। 24वें मिनट में मलयेशिया को लगातार तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन भारतीय रक्षापंक्ति ने मजबूती से मुकाबला किया। हालांकि 25वें मिनट में अखिमुल्लाह अनुआर ने फील्ड गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। हाफ टाइम तक दोनों टीमें बराबरी पर थीं।
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। 33वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसे हरमनप्रीत सिंह ने एक बार फिर शानदार ड्रैग फ्लिक से गोल में बदल दिया। इससे भारत ने 2-1 की बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद 43वें मिनट में सुखजीत सिंह ने मैदानी गोल करके भारत की बढ़त 3-1 कर दी। इस गोल की शुरुआत उपकप्तान हार्दिक सिंह ने की। उन्होंने मिडफील्ड में गेंद पर कब्जा जमाने के बाद सुखजीत को पास दिया, जिसे उन्होंने बेहतरीन टॉमहॉक शॉट के जरिए गोल में पहुंचा दिया।
मैच के अंतिम पलों में भारत को छठा पेनल्टी कॉर्नर मिला। हरमनप्रीत के गोल की ओर बढ़ते फ्लिक को मलयेशियाई डिफेंडर के शरीर से टकराने के कारण भारत को पेनल्टी स्ट्रोक मिला। 58वें मिनट में हरमनप्रीत ने इसे गोल में बदलकर अपनी हैट्रिक पूरी की और भारत को 4-1 से आगे कर दिया। मैच के अंतिम मिनट में मलयेशिया के शेलो सिल्वरियस ने मैदानी गोल करके स्कोर 4-2 कर दिया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
FOUR WINS OUT OF FOUR! INDIA KEEP ROLLING! 🇮🇳🔥 The defending champions make it four victories on the trot with a 4-2 win over Malaysia in a thrilling top-of-the-table clash, as Captain Harmanpreet Singh leads from the front with a sensational hat-trick to power India to another memorable win at the Hero Asian Champions Trophy Punjab 2026! 🇮🇳🔥🏑 Next Up: South Korea on Monday, November 2. #HockeyIsBack #HACT2026 #SatSriAkalAsia #IndiaKaGame
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 1, 2026
इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश, चीन और जापान के बाद मलेशिया को भी हरा दिया। भारत ने अपने शुरुआती मुकाबले में बांग्लादेश को 13-0, चीन को 5-2 और जापान को 4-1 से शिकस्त दी थी। छह टीमों के इस टूर्नामेंट में भारत और मलेशिया के अलावा दक्षिण कोरिया और जापान भी सेमीफाइनल में जगह बना चुके हैं। भारत सोमवार को राउंड रॉबिन चरण के अपने आखिरी मुकाबले में दक्षिण कोरिया से भिड़ेगा, जबकि मलयेशिया का सामना जापान से होगा।