फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs Germany Hockey Series match report and result analysis losing the series overall

India vs Germany: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दूसरे मैच में जर्मनी को हराया, शूटआउट में गंवाई सीरीज

Thu, 24 Oct 2024 07:59 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 24 Oct 2024 07:59 PM IST
सार

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर 11 साल बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी के साथ भारत को बुधवार को पहले टेस्ट में 0-2 से पराजय झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों के एक-एक मैच जीतने के कारण सीरीज का फैसला शूटआउट में किया गया।

विज्ञापन
India vs Germany Hockey Series match report and result analysis losing the series overall
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सुखजीत सिंह के दो-दो गोल की मदद से दूसरे टेस्ट में विश्व चैंपियन जर्मनी को 5-3 से हराया। शूटआउट में हालांकि, टीम ने सीरीज 1-3 से गंवा दी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर 11 साल बाद अंतरराष्ट्रीय हॉकी की वापसी के साथ भारत को बुधवार को पहले टेस्ट में 0-2 से पराजय झेलनी पड़ी थी। दोनों टीमों के एक-एक मैच जीतने के कारण सीरीज का फैसला शूटआउट में किया गया।
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट में जर्मनी के लिए एलियान माजकूर (सातवां और 57वां मिनट) ने दो और हेनरिक मर्टजेंस ने 60वें मिनट में एक गोल किया। भारत ने दूसरे हाफ में सुखजीत सिंह (34वां और 48वां मिनट), कप्तान हरमनप्रीत सिंह (42वां और 43वां) और अभिषेक (45वां मिनट) के गोलों के दम पर जीत दर्ज की। शूटआउट में हरमनप्रीत, अभिषेक, मोहम्मद राहील के निशाने चूके, जबकि भारतीय टीम में पदार्पण करने वाले आदित्य अर्जुन लालगे ने गोल दागा। भारत के गोलकीपर कृशन बहादुर पाठक ने दो गोल बचाए लेकिन अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके। भारत ने आक्रामक शुरुआत करके शुरुआती मिनटों में कई मौके बनाए, लेकिन जर्मन डिफेंस को नहीं भेद सके। जर्मनी ने सातवें मिनट में एलियान के गोल के दम पर बढ़त बना ली जिन्होंने दाहिने कॉर्नर से रिवर्स शॉट पर गोल दागा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो मिनट बाद आदित्य गोल करने के करीब पहुंचे लेकिन जरमनप्रीत सिंह से मिले पास पर उनका शॉट जर्मनी के गोलकीपर जोशुआ एन ओंयेकवू ने बचा लिया जिन्होंने कल भारत के आठ पेनल्टी कॉर्नर और एक पेनल्टी स्ट्रोक भी बचाया था। भारत को अगले मिनट पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन उस पर वैरिएशन नाकाम रहा। अगले मिनट एक और पेनल्टी कॉर्नर पर मनप्रीत सिंह पुश को रोक नहीं सके। दूसरे हाफ के पहले चार मिनट में ही भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए तीन पेनल्टी कॉर्नर बनाए लेकिन खाता नहीं खुल सका।
विज्ञापन

हरमनप्रीत ने एक मिनट के भीतर दो पेनल्टी कॉर्नर को तब्दील करके भारत को बढ़त दिलाई। सुखजीत ने 34वें मिनट में गोल दागा और अभिषेक ने भारत के लिए चौथा गोल किया। वहीं, सुखजीत ने 48वें मिनट में लंबे पास पर जर्मन गोलकीपर को छकाते हुए डाइव लगाकर रिवर्स हिट पर गोल दागा। जर्मनी को 54वें मिनट में मिला पेनल्टी कॉर्नर बेकार गया। हूटर से तीन मिनट पहले हालांकि जर्मनी ने एलियान के गोल के दम पर अंतर को कम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed