{"_id":"315bca2e47f6d6ff95d430d6268adac8","slug":"india-vs-belgium-hockey-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने गवां दी जीती हुई बाजी","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत ने गवां दी जीती हुई बाजी
सत्येन्द्र पाल सिंह/हेग
Updated Sun, 01 Jun 2014 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की आखिरी क्षणों में गोल खाने की कमजोरी उसे एक बार फिर ले डूबी। यहां चल रहे पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप के आगाज मैच में बेल्जियम के खिलाफ गोलरक्षक पीआर श्रीजेश और राइट फुलबैक बीरेंद्र लाकड़ा का जांबाज खेल भी भारत के काम नहीं आया और भारत ने जीती बाजी 2-3 से गंवा दी।
विज्ञापन
पूल ‘ए’ के इस मुकाबले में खेल खत्म होने से महज 15 सेकंड पहले तक भारत और बेल्जियम की टीमें दो-दो गोल से बराबर थी। मनदीप सिंह से छिनी गेंद को जॉन डोमैन ने संभाला।
विज्ञापन
डोमैन ने भारत के फुलबैक रुपिंदर पाल सिंह को छका तेज शॉट से गोल जमाकर बेल्जियम को आखिरी क्षणों में जीत दिला दी। इस हार से भारत की अंक बांटने की आस भी टूट गई।
विज्ञापन
भारत के लिए अब इस विश्व कप में अब वापसी करना खासा मुश्किल हो जाएगा। भारत की रक्षापंक्ति में रुपिंदर पाल सिंह और वीआर रघुनाथ एकदम बेदम साबित हुए। इन दोनों की गलतियों के कारण बेल्जियम को आधा दर्जन पेनल्टी कॉर्नर मिले।
भारत के गोलरक्षक पीआर श्रीजेश ने कई बचाव किए। दूसरे हाफ में मंदीप सिंह और आकाशदीप के मैदानी गोल की बदौलत भारत ने शुरू में पिछड़ने के बाद 2-1 की बढ़त दिलाई। छह मिनट बाद साइमन ने गोल कर बेल्जियम को दो-दो की बराबरी दिला दी।