{"_id":"cd94cc9522d8c6af78897f2e0ee4eed5","slug":"india-to-bid-for-host-2018-hockey-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम भी हैं वर्ल्ड कप हॉकी की मेजबानी के दावेदारों में ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हम भी हैं वर्ल्ड कप हॉकी की मेजबानी के दावेदारों में
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 11 Sep 2013 04:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत उन पांच देशों में शामिल है जो 2018 में होने वाले वर्ल्ड कप हॉकी की मेजबानी हासिल करना चाहता है।
विज्ञापन
इन सभी देशों ने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) के समक्ष 2018 में होने वाले वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए दावेदारी पेश की।
एफआईएच ने कहा कि सभी पांच देशों ने एक साथ पुरुष और महिला वर्ग के लिए होने वाले वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी रखी है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, मलेशिया और इंग्लैंड भी दावेदारों में शामिल हैं।
वर्ल्ड कप की मेजबानी हासिल करने की प्रक्रिया के आधार पर एफआईएच ने सभी इच्छुक देशों को 31 अगस्त की डेडलाइन दी थी।
हालांकि, दावेदारी पर अंतिम फैसला सात नवंबर को किया जाएगा। इस दिन स्विट्जरलैंड के लुसाने में एफआईएच की कार्यकारी बोर्ड की बैठक होगी, जहां पर यह फैसला होगा।
विज्ञापन
भारत ने 2010 में भी वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी। जबकि 2014 में हॉकी वर्ल्ड कप हॉलैंड के हेग में खेला जाएगा।