फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India sweeps International Hockey Federation annual Star awards Harmanpreet Singh and Gurjit Kaur wins Player of the Year

FIH Hockey Stars Awards: भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, जीते कुल आठ अवॉर्ड, गुरजीत और हरमनप्रीत बने श्रेष्ठ खिलाड़ी

Wed, 06 Oct 2021 02:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Oct 2021 02:38 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कारों भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद हॉकी स्टार अवॉर्ड्स 2020-21 में भारत का झंडा लहराया।

विज्ञापन
India sweeps International Hockey Federation annual Star awards Harmanpreet Singh and Gurjit Kaur wins Player of the Year
हॉकी वार्षिक पुरस्कार - फोटो : twitter@FIH_Hockey

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कारों भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला है। भारतीय खिलाड़ियों ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद हॉकी स्टार अवॉर्ड्स 2020-21 में भारत का झंडा लहराया। आठ अलग-अलग वर्गों में भारतीय खिलाड़ियों और कोच ने ही बाजी मारी। 

विज्ञापन


भारतीय हॉकी खिलाड़ी गुरजीत कौर ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का अवॉर्ड जीता जबकि पुरुष वर्ग में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बाजी मारी। इनके अलावा सविता पूनिया और पीआर श्रीजेश ने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर का अवॉर्ड जीता। वहीं शर्मीला देवी ने महिला वर्ग में तो विवेक प्रसाद ने पुरुष वर्ग में उभरते हुए खिलाड़ी (राइजिंग स्टार) का अवॉर्ड जीता। इनके अलावा सोर्ड मारिन ने महिला टीम के श्रेष्ठ कोच और ग्राहम रीड ने पुरूष टीम के श्रेष्ठ कोच का अवॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 2020 में कोरोना महामारी की वजह से एफआईएच के वार्षिक पुरस्कारों का आयोजन नहीं हो पाया था। लेकिन इस साल के अवॉर्ड में जनवरी 2020 से टोक्यो ओलंपिक के प्रदर्शन को ध्यान में रखा गया। वोटिंग प्रक्रिया की शुरुआत 23 अगस्त को हुई थी और यह 15 सितंबर 2021 तक चली। वोटिंग में दुनियाभर के खेल प्रशंसकों और राष्ट्रीय संघों और मीडिया के भी मत शामिल किए गए थे। इस बार की वोटिंग में दुनियाभर से रिकॉर्ड तीन लाख लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बता दें कि हाल ही में जापान में आयोजित टोक्यो ओलंपिक भारतीय टीम ने पुरुष और महिला दोनों वर्गों में इतिहास रचा था। पुरुष टीम ने जहां 41 साल बाद ओलंपिक पदक हासिल किया तो वहीं महिलाओं ने पहली बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed