फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India stun Olympic champs Germany in Hero World League

भारत ने वर्ल्ड नंबर वन जर्मनी को हराया

Sat, 18 Jan 2014 02:05 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 18 Jan 2014 02:05 AM IST
विज्ञापन
India stun Olympic champs Germany in Hero World League

यह वह जीत है जिसका इंतजार भारतीय हॉकी टीम एक अरसे से कर रही थी। भारतीय टीम के साथ रिक चार्ल्सवर्थ, होसे ब्रासा, माइकल नॉब्स जैसे दिग्गज कोच जुड़े लेकिन ओलंपिक चैंपियन जर्मनी को हराने का सौभाग्य उनके हिस्से में नहीं आया।

विज्ञापन


वहीं आस्ट्रेलियाई कोच टेरी वाल्श ने यह कारनामा टीम के साथ अपने पहले टूर्नामेंट में ही कर दिखाया। जी हां, वर्ल्ड हॉकी लीग में भारत ने वर्ल्ड नंबर वन जर्मनी को 5-4 से परास्त कर दिया।
विज्ञापन


पहले मैन ऑफ द मैच मंदीप सिंह के तीन गोल और उसके बाद अंतिम मिनट में रूपिंदर पाल सिंह की ड्रैग फ्लिक से निकले गोल ने भारत को यह अप्रत्याशित जीत दिलाई।

वैसे तो लीग मुकाबले में भी भारत ने जर्मनी को चौंकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। लेकिन मुकाबला 3-3 की बराबरी पर छूटा।

आज जर्मनी बदली हुई लगी पहले छह मिनट में कप्तान ओलिवर कॉर्न (चौथे) और स्ट्रालकोवस्की ने गोल कर भारतीयों को बैकफुट पर ला दिया।

18वें मिनट में रघुनाथ की फ्री हिट पर डी के अंदर मंदीप सिंह ने गेंद को गोल की दिशा दी। नौ मिनट बाद ही जर्मनी ने वेस बेंजामिन के गोल की बदौलत बढ़त 3-1 कर ली। हॉफ टाइम तक यही स्कोर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोमांचक हॉकी दूसरे हॉफ में देखने को मिली। 39वें मिनट में भारत को पहला पेनाल्टी कार्नर मिला जिसे रूपिंदर ने गोल में बदल दिया। अगले दोनों गोल भी मंदीप ने किए। लेकिन यह हमले एसवी सुनील ने बनाए।

पहले 41वें और उसके बाद 53वें मिनट में सुनील से मिले पासों को मंदीप ने गोल में पहुंचाया। हालांकि 49वें मिनट में जर्मनी को पेनाल्टी स्ट्रोक मिला लेकिन हाउके ने उसे बाहर फेंक दिया।


55वें मिनट में रघुनाथ को गोल से बाहर जल्द बाहर निकलने पर बाहर कर दिया गया। मार्टिन हैनर ने इसका फायदा उठा 4-4 की बराबरी दिला दी। खेल खत्म होने में 35 सेकेंड रह गए थे।

भारत को पेनाल्टी कार्नर मिल गया। कार्नर लेने में पूरे 70 मिनट खत्म हो गए। अब गोल हुआ तो भारत को जीतना था।

रूपिंदर ने यही किया और भारत को जर्मनी पर एफआईएच के किसी आधिकारिक रैंकिंग टूर्नामेंट में 10 साल बाद जीत दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed