{"_id":"6008ddd58ebc3e32d20edc8f","slug":"india-play-1-1-draw-from-argentina-by-captain-rani-rampal-goal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी: कप्तान रानी रामपाल के गोल से भारत ने अर्जेंटीना से खेला 1-1 से ड्रॉ","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी: कप्तान रानी रामपाल के गोल से भारत ने अर्जेंटीना से खेला 1-1 से ड्रॉ
Thu, 21 Jan 2021 07:20 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयरस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयरस
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 21 Jan 2021 07:20 AM IST
विज्ञापन
रानी रामपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला हॉकी टीम ने पेनल्टी कॉर्नर पर कई मौके गंवाने के बाद कप्तान रानी रामपाल के चौथे क्वार्टर के अंतिम क्षणों में किए गए गोल की मदद से आखिर में अर्जेंटीना की जूनियर टीम के खिलाफ मैच 1-1 से ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
अर्जेंटीना की जूनियर टीम के साथ लगातार दूसरे मैच में बांटे अंक
भारतीय टीम का यह लगातार दूसरा ड्रॉ मैच है। उसने दौरे का पहला मैच 2-2 से ड्रॉ खेला था। भारत ने आक्रामक शुरुआत की और पहले मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन गुरजीत कौर के ताकतवर शॉट को अर्जेंटीनी गोलकीपर ने रोक दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पांचवें मिनट में दीप ग्रेस इक्का का पेनल्टी कॉर्नर पर लिया गया शॉट बाहर चला गया। इसके तुरंत बाद अर्जेंटीनी टीम को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें से वह अंतिम वाले को गोल में बदलने में सफल रही।
विज्ञापन
इस तरह से अर्जेंटीना ने 13वें मिनट में बढ़त हासिल कर ली थी। भारत ने दूसरे और तीसरे क्वार्टर में भी गोल करने के कई मौके बनाए लेकिन वह अर्जेंटीनी गोल में सेंध लगाने में नाकाम रहा। भारतीय टीम को 37वें, 43वें, 48वें और 58वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर भी मिले लेकिन आखिर में उसे 58वें मिनट में बराबरी का गोल करने में सफलता मिली। रानी ने यह गोल नवनीत कौर के पास पर किया। भारत अगला मैच 23 जनवरी को अर्जेंटीना बी टीम से खेलेगा।