भारत को ज्यादा अनुशासित होने की जरूरत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्ट्रेलिया हॉकी टीम के कोच रिक चाल्सवर्थ ने कहा कि हाल के सालों में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में भारतीय टीम के प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि वह तेजी से अपने खेल में सुधार कर रही है। लेकिन वर्ल्ड हॉकी में छाने के लिए भारत को अभी और ज्यादा अनुशासित और व्यवस्थित होने की जरूरत है।
चाल्सवर्थ ने कहा, ‘भारतीय टीम सुधार कर रही है लेकिन ऐसा होना संभव नहीं है कि वह तुरंत वर्ल्ड हॉकी में शीर्ष पर पहुंच जाए। भारत को अभी टॉप पर पहुंचने के लिए थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। नियमों में बदलाव हुए हैं और भारत को इससे तालमेल बिठाने की जरूरत है। साथ ही भारतीय टीम थोड़ा और ज्यादा अनुशासित और व्यवस्थित हो सकती है। कड़ी मेहनत करो और संयम रखो। पुरुष और महिला हॉकी, प्रत्येक स्तर पर हर मैच के बाद अपने खेल को उठाओ और हमेशा दूसरों को देखों और सीखों।’