चयन: टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान, आठ खिलाड़ी करेंगी डेब्यू
टोक्यो ओलंपिक में अब 40 दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में गुरुवार को हॉकी इंडिया ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया। इस टीम में आठ नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है,जो ओलंपिक में डेब्यू करेंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का एलान हो गया है। 16 सदस्यीय इस टीम में आठ नए खिलाड़ियों को जोड़ा गया है, जो ओलंपिक में डेब्यू करेंगी। इन खिलाड़ियों में गुरजीत कौर, उदिता, निशा, नेहा, नवनीत कौर, शर्मिला देवी, लालरेम्सियामी और सलीमा टेटे का नाम शामिल है। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत 23 जुलाई से होगी।
भारतीय महिला हॉकी टीम तीसरी बार ओलंपिक खेलों में शिरकत करेगी और यह लगातार दूसरी बार है। टीम ने 1980 और 2016 में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया था। रियो ओलंपिक 2016 के बाद से महिला टीम का प्रदर्शन लगातार अच्छा ही होता गया, जिसने इसी वर्ष एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी, 2017 एशिया कप और 2018 एशियाई खेलों में रजत पदक जीता। टीम ने पहली बार 2018 महिला विश्व कप के क्वार्टरफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया।
भारतीय महिला हाकी टीम के मुख्य कोच सोर्ड मारिन ने कहा, 'इस टीम ने पिछले कुछ वर्षों में काफी कड़ी मेहनत की है और लगातार प्रगति की है। टीम में अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का अच्छा मिश्रण है जो शानदार है।' भारतीय महिला टीम ने 36 साल के लंबे अरसे बाद 2016 रियो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर इतिहास रचा था। इस समय टीम यहां भारतीय खेल प्राधिकरण के केंद्र में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में तैयारियों में जुटी है।
Good mix of Experienced Players + New Talent = 𝗘 𝗫 𝗖 𝗘 𝗟 𝗟 𝗘 𝗡 𝗖 𝗘
Here are the players who will represent 🇮🇳 at #Tokyo2020 👉 https://t.co/zz7uvm25ke
Drop a 💙 to show your excitement#IndiaKaGame #HaiTayyar #StrongerTogether #HockeyInvites #WeAreTeamIndia #Hockey pic.twitter.com/dux9dZzB3f — Hockey India (@TheHockeyIndia) June 17, 2021
बता दें कि 'खेलों के महाकुंभ' टोक्यो ओलंपिक में अब 40 दिन से भी कम का समय बचा है। ऐसे में कप्तान रानी ने कहा कि वह और टीम के उनके साथी प्रत्येक ट्रेनिंग सत्र का फायदा उठाना चाहती हैं। बीते मंगलावर को रानी रामपाल ने कहा था कि उनकी टीम आगामी ओलंपिक खेलों में ऐतिहासिक पदक जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी और उन्होंने इसे कोविड-19 योद्धाओं को समर्पित करेंगी जो महामारी के समय अपने जीवन को जोखिम में डाल रहे हैं।
रानी ने कहा था, 'अब जब हम टोक्यो ओलंपिक खेल 2020 में पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी जीत डॉक्टरों, नर्सों और चिकित्सा सहायकों को समर्पित होगी, जिन्होंने भारत में पिछले साल महामारी के फैलने के बाद से बिना थके काम किया है। उनके कारण हम सभी यहां हैं और सुरक्षित हैं।'
चयनित खिलाड़ियों की पूरी सूची:
- गोलकीपर : सविता
- डिफेंडर्स : दीप ग्रेस एक्का, निक्की प्रधान, गुरजीत कौर, उदिता
- मिडफील्डर : निशा, नेहा, सुशीला चानू पुखरामबम, मोनिका, नवजोत कौर, सलीमा टेटे
- फॉरवर्ड : रानी, नवनीत कौर, लालरेम्सियामी, वंदना कटारिया, शर्मिला देवी