{"_id":"c315a468-9087-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"india-may-to-host-hockey-world-cup-in-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत में होगा '2018 हॉकी विश्वकप?","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
भारत में होगा '2018 हॉकी विश्वकप?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 19 Mar 2013 04:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरुष हॉकी विश्वकप 2018 की मेजबानी के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने संभावित देशों की सूची में भारत का चयन किया है।
विज्ञापन
एफआईएच की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार विश्वकप 2018 की मेजबानी के लिए जिन संभावित उम्मीदवारों का चयन किया गया है उनमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा अन्य एशियाई देशों में मलेशिया का भी चयन किया गया है।
विज्ञापन
एएफआईएच के अनुसार जिन अन्य देशों का विश्वकप मेजबानी के उम्मीदवारों के रूप में चयन किया गया है उनमें ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड भी शामिल हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि भारत, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया पहले भी हॉकी की कई बड़ी प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर चुका है।
इसके अलावा बेल्जियम और न्यूजीलैंड विश्वकप मेजबानी के लिए नए उम्मीदवार है। हालांकि ये देश पिछले कुछ वर्षों में कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर चुके हैं।
एफआईएच अध्यक्ष लियोनार्डो नेग्रे ने कहा, 'हमारे सदस्य देशों ने हॉकी की प्रतियोगिताओं खास तौर पर विश्वकप की मेजबानी को लेकर काफी उत्सुक्ता दिखाई है। हम इससे काफी खुश हैं और हमें उम्मीद है कि सदस्यों के इस सकारात्मक रूख की बदौलत जल्द ही हॉकी विश्वकप के मेजबान देश को लेकर जल्द ही कोई निर्णय कर लिया जाएगा।'
विश्वकप मेजबानी हासिल करने के लिए सभी उम्मीदवारों को 7 मई को लुसाने में आयोजित एकदिवसीय वर्कशाप में हिस्सा लेना होगा ताकि वे 31 अगस्त को होने वाली बोली प्रक्रिया से पूर्व अपनी दावेदारी पेश करने के लिए तैयारी कर सकें।