{"_id":"579cc616-8d72-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"india-look-for-consolation-win-against-malaysia","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगा भारत","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
मलयेशिया के खिलाफ सम्मान बचाने उतरेगा भारत
इपोह/एजेंसी
Updated Fri, 15 Mar 2013 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह देशों की अजलान शाह हॉकी टूर्नामेंट के खिताबी होड़ से बाहर हो चुकी भारतीय टीम शनिवार को आखिरी लीग मैच में सम्मान बचाने उतरेगी। भारतीय टीम टूर्नामेंट के अपने अब तक के पांच मैचों में केवल पाकिस्तान को ही हरा सकी जबकि बाकी तीन मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मलयेशिया के आठ अंक हैं और रविवार को होने वाले फाइनल में उसकी जगह लगभग पक्की है। ऑस्ट्रेलिया के भी आठ अंक हैं और फाइनल में पहुंचने के लिए उसे अपने आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को केवल ड्रा पर रोकने की जरूरत है।
विज्ञापन
दूसरी ओर अगर न्यूजीलैंड जीत हासिल करने में सफल रहता है तो फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम मुश्किल में पड़ सकती है।