फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India hockey star Rani Rampal was left fuming over Air India's mishandling of her suitcase slam airlines

Hockey: महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल ने एयर इंडिया पर साधा निशाना, सूटकेस टूटने के कारण एयरलाइन्स पर भड़कीं

Sun, 06 Oct 2024 05:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 06 Oct 2024 05:19 PM IST
सार

भारतीय महिला हॉकी टीम की यह स्टार खिलाड़ी अमेरिका और कनाडा में छुट्टियां मनाने गई थीं। हालांकि, एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट से सामान लेते समय उन्होंने देखा कि उनका सूटकेट टूट गया है।

विज्ञापन
India hockey star Rani Rampal was left fuming over Air India's mishandling of her suitcase slam airlines
रानी रामपाल - फोटो : Screen Grab

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी रानी रामपाल ने एयर इंडिया पर जमकर भड़ास निकाली है। रानी ने एयर इंडिया के स्टाफ पर उनके सामान को अच्छे से नहीं रखने का आरोप लगाया है। रानी ने रविवार को सोशल मीडिया पर टूटे सूटकेस की फोटो डाली और एयरलाइन्स पर निशाना साधा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय महिला हॉकी टीम की यह स्टार खिलाड़ी अमेरिका और कनाडा में छुट्टियां मनाने गई थीं। हालांकि, एयरपोर्ट पर बैगेज बेल्ट से सामान लेते समय उन्होंने देखा कि उनका सूटकेट टूट गया है। रानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, इस सरप्राइज के लिए बहुत धन्यवाद एयर इंडिया। आपके कर्मचारी हमारे बैगों के साथ इसी तरह व्यवहार करते हैं। आज दोपहर कनाडा से भारत लौटते समय दिल्ली उतरने के बाद मुझे अपना सूटकेस टूटा हुआ मिला। 


 
विज्ञापन

रानी के इस पोस्ट पर एयर इंडिया ने जवाब दिया और उनसे फ्लाइट की जानकारी मांगी। रानी ने उन्हें अपनी यात्रा का विवरण दिया और उम्मीद जताई है कि उनका मामला सुलझाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। सोशल मीडिया साइट एक्स पर कई अन्य यात्रियों ने भी रानी की ही तरह अपने सामान की सही से देखभाल नहीं करने की शिकायत की है और एयरलाइन्स पर निशाना साधा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed