फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   INDIA ENTER FINAL OF WOMENS HOCKEY WORLD LEAGUE ROUND 2

भारत महिला हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 के फाइनल में

Sun, 09 Apr 2017 06:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sun, 09 Apr 2017 06:53 PM IST
विज्ञापन
INDIA ENTER FINAL OF WOMENS HOCKEY WORLD LEAGUE ROUND 2

भारतीय टीम ने महिला हॉकी वर्ल्ड लीग राउंड-2 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। भारत ने सेमीफाइनल में बेलारूस को 4-0 से हराकर दमदार जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बनाई। भारतीय महिला टीम फाइनल मुकाबले में चिली से भिड़ेगी। चिली ने दूसरे सेमीफाइनल में उरुग्वे को 2-1 से पराजित कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।

विज्ञापन


सेमीफाइनल में मिली जीत के साथ ही भारत ने महिला हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में भी स्थान पक्का कर लिया है जो इस साल जून-जुलाई में आयोजित होगा। यह एफआईएच महिला विश्वकप-2018 के लिए क्वालीफायर होगा। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल में भारतीय टीम शुरुआत से ही आक्रामक नजर आई। भारत को पहला पेनाल्टी कॉर्नर 13वें मिनट में मिला जिसे गुरजीत कौर ने गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। कप्तान रानी ने पेनाल्टी स्ट्रॉक पर 20वें मिनट में और 40वें मिनट में मैदानी गोल से स्कोर 3-0 किया। गुरजीत ने टीम का चौथा गोल पेनाल्टी स्ट्रॉक पर 58वें मिनट में दागा। बेलारूस को चौथे, नौवें, 42वें और 49वें मिनट में जरूर पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंस के सामने बेलारूस टीम कमजोर नजर आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान रानी ने मैच के बाद कहा, ‘हम इस जीत से खासा उत्साहित और खुश हैं। हमारी डिफेंस काफी मजबूत रही और हम एक मजबूत टीम की तरह खेले। मैं काफी खुश हूं कि पेनाल्टी कॉर्नर के मौके हमने गंवाए नहीं। हमारा लक्ष्य फाइनल में पहुंचना था और अब चिली के खिलाफ मुकाबले में हमें बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed