फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India vs Malaysia Hockey Final Match Highlights: Asian Champions Trophy 2023 Final Key Highlights Result

Asian Champions Trophy Hockey: भारत 1-3 से पिछड़ रहा था, एक मिनट में दाग दिए दो गोल, मैच पलटा और बना चैंपियन

Sun, 13 Aug 2023 09:59 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Aug 2023 09:59 AM IST
सार

India vs Malaysia Final Highlights, Asian Champions Trophy Final 2023: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी के फाइनल में भारत ने मलयेशिया को 4-3 से हरा दिया है। भारतीय टीम चौथी बार यह खिताब जीत चुकी है, जबकि मलयेशिया कभी यह खिताब नहीं जीत पाया है। हालांकि, टीम पांच बार तीसरे स्थान पर रह चुकी है। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। भारत ने 1-3 से पिछड़ते हुए, 4-3 से जीत हासिल की।

विज्ञापन
India vs Malaysia Hockey Final Match Highlights: Asian Champions Trophy 2023 Final Key Highlights Result
भारत ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम ने चेन्नई में खेले गए एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। मलयेशिया के खिलाफ रोमांचक फाइनल में भारत एक समय 1-3 से पीछे चल रहा था, इसके बाद तीसरे क्वार्टर में एक मिनट के अंदर दो गोल दाग टीम इंडिया ने जबरदस्त वापसी की। चौथे क्वार्टर में चौथा गोल दाग भारतीय टीम ने 4-3 से मैच जीता और चौथी बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा जमाया। अब भारत सबसे ज्यादा चार बार एशियन चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है। पाकिस्तान ने तीन बार यह खिताब जीता है।
विज्ञापन

इससे पहले भारत ने 2011, 2016 और 2018 में यह ट्रॉफी जीती थी। 2018 में भारत और पाकिस्तान संयुक्त रूप से विजेता रहा था, क्योंकि फाइनल बारिश की वजह से रद्द हो गया था। पांच साल बाद एक बार फिर टीम इंडिया चैंपियन बनी है। भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। भारतीय हॉकी टीम को अब हांगझोऊ एशियन गेम्स में हिस्सा लेना है। ऐसे में इस जीत से जरूर भारतीय खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा होगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, चेस चैंपियन विश्वनाथन आनंद, रानी रामपाल, सरदार सिंह और सविता पूनिया की नेतृत्व वाली भारतीय महिला हॉकी टीम यह मैच देखने पहुंची थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर टीम इंडिया को जीत पर बधाई दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs Malaysia Hockey Final Match Highlights: Asian Champions Trophy 2023 Final Key Highlights Result
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : अमर उजाला
हाफटाइम तक भारत का खराब खेल
हाफटाइम तक मलयेशिया की टीम 3-1 से आगे थी। सबसे खराब बात यह रही है कि टीम इंडिया ने मैच का पहला गोल दागा था। जुगराज सिंह ने नौवें मिनट में गोल कर भारतीय टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई थी। हालांकि, इसके बाद से भारतीय टीम पटरी से उतर गई और मलयेशिया ने लगातार काउंटर अटैक किए। 14वें मिनट में अजराई अबु कमाल ने फील्ड गोल कर मलयेशिया को बराबरी कराई। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में रहीज राजी ने 18वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर और 28वें मिनट में मोहम्मद अमिनुद्दीन ने पेनल्टी कॉर्नर पर ही ड्रैगफ्लिक से गोल दाग अपनी टीम को भारत के खिलाफ 3-1 से आगे कर दिया। पहले दो क्वार्टर में भारत ने कुछ आसान पेनल्टी कॉर्नर भी गंवाए। 
विज्ञापन

तीसरे-चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया की वापसी
तीसरे क्वार्टर में भारत ने जबरदस्त वापसी की। एक मिनट के अंदर दो गोल दाग भारतीय टीम ने स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। हाफ-टाइम के बाद भारत ने काउंटर अटैक जारी रखा। इसका फल मैच के 45वें मिनट में जाकर मिला, जब भारत के काउंटर अटैक पर अपने बॉक्स के अंदर मलयेशिया ने फाउल किया। इस पर भारत को रेफरी ने पेनल्टी स्ट्रोक अवॉर्ड किया। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया। इसी मिनट (45वें मिनट) में गुरजंत सिंह ने काउंटर अटैक पर फील्ड गोल कर स्कोर 3-3 से बराबर कर दिया। भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर मं 56वें मिनट में अपना चौथा गोल दागा। आकाशदीप सिंह ने काउंटर अटैक कर बेहतरीन फील्ड गोल किया और इस तरह टीम इंडिया चैंपियन बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed