फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   INDIA DEFEATED PAKISTAN IN ASIAN CHAMPIONS TROPHY FINAL

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकीः भारत ने पाकिस्तान को मात देकर देश को दिया दीपावली का तोहफा

Tue, 01 Nov 2016 02:43 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 01 Nov 2016 02:43 AM IST
विज्ञापन
INDIA DEFEATED PAKISTAN IN ASIAN CHAMPIONS TROPHY FINAL
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : hocky india

विज्ञापन

मलेशिया के कुआंटान शहर में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 3-2 के अंतर से मात देकर एशियन चैपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है। आज खेले गए फाइनल मैच के पहले क्वार्टर में दोनों में से कोई  टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे क्वार्टर में मैच का पहला गोल 18 वें मिनट में भारत के रुपिंदर पाल सिंह ने किया। पेनल्टी कॉर्नर के इस मौके को गोल में तबदील करने में रुपिंदर ने कोई गलती नहीं की और मुकाबले में भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद भी भारतीय आक्रमण जारी रहा। मैच के 23 वें मिनट में सरदार सिंह ने रमनदीप को पास दिया। रमनदीप के शॉट को अफान यूसुफ ने दिशा देते हुए सीधे गोल पर पहुंचा दिया। इसके साथ ही मैच में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली। मैच के 26वें मिनट में पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला और पाकिस्तान ने इसे गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की। हॉफ टाइम तक टीम इंडिया 2-1 से आगे थी। 

मैच के तीसरे क्वार्टर में अली शाह ने 38वें मिनट में फील्ड गोल किया और पाकिस्तान को 2-2 की बराबरी पर ले आए। तीसरे क्वार्टर की समाप्ति पर दोनों टीमें बराबरी पर थीं। चौथे क्वार्टर में दोनों टीमें जोर आजमाइश कर रही थीं, लेकिन भारत के निकिन थमैय्या ने भारत की ओर से तीसरा गोल कर 3-2 की बढ़त दिला दी। इसके बाद पाकिस्तान बराबरी नहीं कर सका।  और भारतीय टीम ने इस खिताब पर दूसरी बार कब्जा कर लिया। इस पूरी प्रतियोगिता में भारतीय टीम अपराजित रही। भारत का केवर एक मैच लीग चरण में दक्षिण कोरिया के खिलाफ बराबरी पर समाप्त हुआ था। इसके अलावा भारतीय टीम ने सभी मैच जीते। 
विज्ञापन


लीग मैच में भी भारत ने पाकिस्तान को मात दी थी। भारत इस प्रतियोगिता के फाइनल में तीसरी बार खेल रही है। साल 2011 में भारत ने यह खिताब जीता था। साल 2012 में आयोजित दूसरे संस्करण में भारतीय टीम को पाकिस्तान के सामने हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भारत ने सेमीफाइनल में 5-4 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी, वहीं  पाकिस्तान मेजबान मलेशिया को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंचा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed