फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   india defeat malaysia enter final asia cup hockey tournament

एशिया कपः शान से फाइनल में पहुंचा भारत

Fri, 30 Aug 2013 10:12 PM IST
इपोह/अमर उजाला नेटवर्क
इपोह/अमर उजाला नेटवर्क Updated Fri, 30 Aug 2013 10:12 PM IST
विज्ञापन
india defeat malaysia enter final asia cup hockey tournament

एकतरफा सेमीफाइनल में मेजबान मलयेशिया को 2-0 से हराकर भारत ने एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है जहां रविवार को उसकी भिड़ंत दक्षिण कोरिया से होगी।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया ने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया है। इस जीत के साथ ही भारत ने अक्तूबर में नीदरलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया।
विज्ञापन


हालांकि दक्षिण कोरिया के हाथों पाकिस्तान की हार के साथ ही भारत का वर्ल्ड कप में प्रवेश पक्का हो गया था। 1971 से शुरू हुए वर्ल्ड कप में भारत ने हर बार प्रवेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने घरेलू दर्शकों के बीच मलयेशियाई खिलाड़ियों ने हालांकि मैच की शुरुआत बेहद आक्रामक अंदाज में की और मैच के तीसरे मिनट में ही गोल का बेहतरीन मौका बना लिया।

लेकिन गोलकीपर श्रीजेश की दीवार को वह नहीं लांघ सके। इसके विपरीत भारत ने मैच के छठे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर मिले मौके को आसानी से भुनाया।

रघुनाथ ने गेंद को आसानी से गोलजाल में डाल टीम को बढ़त दिला दी। हाफ टाइम तक भारतीय टीम ने इस बढ़त को कायम रखा।

दूसरे हाफ में भारत ने फिर आक्रामक शुरुआत की और टीम के सबसे युवा खिलाड़ी मनदीप सिंह ने मैच के 60वें मिनट में एक और गोल ठोक टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

मलयेशिया को मैच में पांच पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन गोलकीपर श्रीजेश की चुस्ती के आगे वह एक को भी नहीं गोल में तब्दील कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed