{"_id":"5dd97bf18ebc3e5476177dc3","slug":"india-clubbed-with-argentina-and-australia-in-men-and-women-hockey-for-olympic-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलिंपिक 2020: भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम पूल ए में शामिल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
ओलिंपिक 2020: भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीम पूल ए में शामिल
Sun, 24 Nov 2019 07:55 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 24 Nov 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी
- फोटो : social media
शनिवार को हॉकी की प्रशासनिक संस्था एफआईएच ने ओलंपिक पूल की घोषणा की।टोक्यो ओलिंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीम को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और दुनिया की नंबर एक टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ पूल ए में रखा गया है। इनके अलावा भारत के पूल में स्पेन, न्यूजीलैंड और जापान हैं।
पूल बी में बेल्जियम, नीदरलैंड्स, जर्मनी, ग्रेट ब्रिटेन, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है। भारत इस समय विश्व हॉकी में पांचवें रैंक पर है। इसी महीने भुवनेश्वर में भारत ने रूस को 11-3 के एग्रीगेट से हराकर ओलिंपिक के लिए क्वॉलीफाइ किया था।
भारतीय महिला टीम को भी पूल ए में जगह मिली है। उसके साथ मौजूदा चैंपियन ग्रेट ब्रिटेन और दुनिया की नंबर एक टीम नीदरलैंड्स शामिल है। इसके अलावा पूल ए में जर्मनी, आयरलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। वहीं पूल बी में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, न्यूजीलैंड, स्पेन, चीन और मेजबान जापान शामिल हैं।