फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India beat New Zealand 4-2 in first hockey Test match

भारत की न्यूजीलैंड पर दमदार जीत, रूपिंदर बने मैच के हीरो

Thu, 19 Jul 2018 11:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Jul 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
India beat New Zealand 4-2 in first hockey Test match
भारतीय पुरुष हॉकी टीम

अनुभवी ड्रैग फ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह के दो गोल की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार को बेंगलुरू में तीन टेस्ट मैचों की हॉकी सीरीज के पहले मैच में 4-2 से जीत दर्ज की। रूपिंदर ने दमदार प्रदर्शन कर साबित किया कि वह पूरी तरह से फिट हैं और जकार्ता एशियाई खेलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं। विजेता भारत के लिए बेंगलुरू के साई परिसर में ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने भी एक गोल किया। हॉकी इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक  पराजित न्यूजीलैंड की ओर से दोनों गोल स्टीफन जैनेस ने दागे।

विज्ञापन

  
रूपिंदर ने मैच के दूसरे मिनट में मिले पहले पेनल्टी कॉर्नर पर बढिया ड्रैग से गोल कर भारत का खाता खोला। स्ट्राइकर मनदीप सिंह ने पहले क्वॉर्टर के खत्म होने से ठीक पहले मनप्रीत सिंह के क्रॉस पर गेंद को संभाल बढिय़ा गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी । न्यूजीलैंड के स्टीफन जैनेस ने दूसरे क्वॉर्टर के खत्म होने से चार मिनट बढिय़ा मैदानी गोल कर स्कोर 1-2 कर दिया। रूपिंदर ने तीसरे क्वॉर्टर के चौथे मिनट में शानदार फ्लिक से गोल कर भारत को 3-1 और चार मिनट बाद हरमनप्रीत सिंह ने बहुत ही चतुराई से पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर टीम को 4-1 से आगे कर मैच पर उसकी मजबूत पकड़ बना दी। न्यूजीलैंड के स्टीफन जैनेस ने खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा के पैड से लगकर लौटती गेंद को गोल में डालकर स्कोर 2-4 कर दिया। आखिर क्षणों में न्यूजीलैंड को दो लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारत के गोलरक्षक सूरज करकेरा ने मुस्तैदी दिखाते हुए इन्हें रोक कर भारत की जीत दिलाने में अहम रोल अदा किया। 
विज्ञापन


कनाडा ने भारत की जू. महिला हॉकी टीम को ड्रॉ पर रोका 
प्रीति दुबे की अगुवाई वाली भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम को एंटवर्प (बेल्जियम) में कनाडा ने छह देशों के अंडर-23 हॉकी टूर्नामेंट के मैच में चौथे राउंड रॉबिन मैच में गोलरहित बराबरी पर रोक दिया। लगातार तीन मैच जीतने वाली भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने यह पहला मैच ड्रॉ खेला। हॉकी इंडिया से मिली जानकारी के मुताबिक भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने लगातार हमले बोले औैर छह पेनल्टी कॉर्नर भी हासिल किए लेकिन एक को भी गोल में तब्दील न कर पाने पर वह यह मैच जीत नहीं पाई। कनाडा की जूनियर महिला हॉकी टीम को भी पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन वह भी इसे भुनाने में नाकाम रही और मैच ड्रॉ खत्म हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed