फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India beat New Zealand 3-2 in second-leg of the Four Nations Invitational Hockey Tournament

हॉकीः भारत ने किया शानदार आगाज, दूसरे चरण के रोमांचक मैच में कीवियों को धोया

Wed, 24 Jan 2018 02:47 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Jan 2018 02:47 PM IST
विज्ञापन
India beat New Zealand 3-2 in second-leg of the Four Nations Invitational Hockey Tournament
हॉकी इंडिया

चार देशों के आमंत्रण हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे चरण का आगाज भारत ने शानदार तरीके से किया है। बुधवार को गालाघेर हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया।भारत की ओर से ललित उपाध्याय (7वें मिनट), हरजीत सिंह (32वें मिनट) और रुपिंदर पाल सिंह (36वें मिनट) ने गोल दागे।

विज्ञापन


भारत ने मैच के 7वें मिनट में गोल का खाता खोला, जब ललित उपाध्याय ने भारत को 1-0 से बढ़त दिला दी, लेकिन 23वें मिनट में न्यूजीलैंड ने डेनियल हैरिस के गोल से 1-1 की बराबरी हासिल कर ली। 32वें मिनट में हरजीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 2-1 कर दिया। चार मिनट बाद ही 36वें मिनट में स्टार ड्रैग फ्लिकर रुपिंदर पाल सिह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत को 3-1 से आगे कर दिया।
विज्ञापन


लेकिन, न्यूजीलैंड ने अगले ही मिनट गोल कर स्कोर कर भारत की बढ़त कम कर दी। 37वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर यह गोल हुआ। यह गोल केन रसेल ने किया। इसके बाद दोनों टीमों ने हमले जारी रखे। आखिरकार भारत ने न्यूजीलैंड पर 3-2 से जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन





बता दें कि इस टूर्नामेंट के पहले चरण में भारतीय टीम ने पहले मैच में जापान को 6-0 से हराकर शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद उसे बेल्जियम के खिलाफ दूसरे मैच में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया था, लेकिन बेल्जियम के खिलाफ पहले चरण के फाइनल मैच में उसे 2-1 से हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed