{"_id":"5a281ad34f1c1b6a118b640c","slug":"india-beat-belgium-3-2-in-shootout-to-enter-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"HWL2017: टीम इंडिया ने ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट बेल्जियम को मात दी, सेमीफाइनल में किया प्रवेश","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
HWL2017: टीम इंडिया ने ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट बेल्जियम को मात दी, सेमीफाइनल में किया प्रवेश
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 08:53 AM IST
विज्ञापन
भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को भुवनेश्वर में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड लीग के क्वार्टर फाइनल ओलंपिक सिल्वर मेडलिस्ट बेल्जियम को शूटआउट में 3-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दोनों टीमें निर्धारित समय तक 3-3 के स्कोर की बराबरी पर थी।
विज्ञापन
शूटआउट में भारतीय गोलकीपर ने बेल्जियम के आखिरी मौके को सफल नहीं होने दिया। गोलकीपर आकाश चिकते ने बेल्जियम के खिलाड़ी के गोल का बेहतरीन बचाव किया और इसके साथ भारत ने यह मुकाबला शूटआउट में जीत लिया है। भारत अब हॉकी वर्ल्ड लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गया है।
विज्ञापन
पहले हाफ में भारत ने कोई गोल नहीं किया। जबकि दूसरे हाफ में भारत ने एक शानदार गोल किया। भारत की तरफ से गुरजंत ने पहला गोल किया। रूपिदंर पाल और हरमनप्रीत ने फिर एक-एक गोल किया। वहीं, बेल्जियम की तरफ से लोयपर्ट ने पहला गोल किया। उसके कुछ ही देर बाद लोयपर्ट ने ही दूसरा गोल दाग गिया।
विज्ञापन
दोनों टीमों के लिए आखिरी 15 मिनट बेहद महत्वपूर्ण था। उसके कुछ ही देर के बाद बेल्जियम के खिलाड़ी क्यूटर अमेरी एक गोल किया और मुकाबले में भारत की बराबरी कर ली। दोनों ही टीम 3-3 गोल की बराबरी पर थी और आखिरी छह मिनट का खेल बचा था।
पढ़ें-ओडिशा हॉकी वर्ल्ड लीग: भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच हुआ 1-1 से ड्रॉ
शूटआउट मुकाबले में भारत ने 3-2 से बेल्जियम को हरा दिया। शूटआउट में दोनों टीमों ने पांच में से दो -दो मौके गंवाए। भारत की तरफ से अंतिम गोल हरमनप्रीत ने की और भारत मैच जीतने में कामयाब रही।
बता दें कि भारत के खाते में तीन मैचों से सिर्फ एक अंक हैं। वह पूल-बी में चौथे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में विश्व विजेता ऑस्ट्रेलिया को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया था। दूसरे मैच में उसे इंग्लैंड से कड़े मुकाबले में 3-2 से हार मिली थी। जबकि तीसरे मैच में जर्मनी ने भारत को 2-0 से हराया था।
वहीं, बेल्जियम ग्रुप-बी से अपारजित रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंची थी। उसने अपने पहले मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से मात दी थी। दूसरे मैच में उसने स्पेन को 5-0 से शिकस्त दी थी। तीसरे मैच में उसने नीदरलैंड्स को 3-0 से मात दी थी।