फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   India beat Argentina on penalties in Four-Nations junior women's hockey Goalkeeper and captain Nidhi shine

4-Nation Tournament: भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने अर्जेंटीना को शूटआउट में हराया, अब चिली से होगा सामना

Wed, 28 May 2025 03:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 28 May 2025 03:44 PM IST
सार

कनिका (44वें मिनट) ने निर्धारित समय में भारत के लिए एकमात्र गोल किया, जबकि लालरिनपुई और लालथंतलुआंगी ने शूटआउट में गोल करके टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में भारत को जीत दिलाई।

विज्ञापन
India beat Argentina on penalties in Four-Nations junior women's hockey Goalkeeper and captain Nidhi shine
भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने चार देशों के टूर्नामेंट में मेजबान अर्जेंटीना पर रोमांचक जीत दर्ज की। भारत के लिए गोलकीपर और कप्तान निधि ने लगातार चार गोल बचाए जिससे टीम अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराने में सफल रही। इससे पहले दोनों टीमों के बीच मैच निर्धारित समय तक 1-1 की बराबरी पर छूटा था। 
विज्ञापन


कनिका (44वें मिनट) ने निर्धारित समय में भारत के लिए एकमात्र गोल किया, जबकि लालरिनपुई और लालथंतलुआंगी ने शूटआउट में गोल करके टूर्नामेंट के अपने तीसरे मैच में भारत को जीत दिलाई। अर्जेंटीना ने अच्छी शुरुआत की। मिलग्रोस डेल वैले (10वें मिनट) ने घरेलू टीम को पहले क्वार्टर में बढ़त दिलाई, जबकि भारत ने तीसरे क्वार्टर में कनिका के गोल से स्कोर बराबर किया। भारत का अगला मुकाबला शुक्रवार को चिली से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed