फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   IND vs PAK Hockey Asia Cup Match: India-Pakistan match in Asia Cup hockey today, Defending Champions Team India

IND vs PAK: एशिया कप हॉकी में भारत-पाकिस्तान महामुकाबला आज, खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया

Mon, 23 May 2022 08:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 23 May 2022 08:43 PM IST
सार

पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से भुवनेश्वर में होने वाले 2023 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश में है। एशिया कप से शीर्ष तीन टीमें सीधे जनवरी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लेंगी।

विज्ञापन
IND vs PAK Hockey Asia Cup Match: India-Pakistan match in Asia Cup hockey today, Defending Champions Team India
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गत चैंपियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशिया कप में सोमवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से मुकाबले के लिए तैयार है। इस टूर्नामेंट में भारत की दूसरी श्रेणी की टीम अपने खिताब का बचाव करने उतरेगी। भारत अनुभवी बीरेंद्र लाकड़ा की अगुवाई में अपनी ए टीम का प्रतिनिधित्व करेगा।
विज्ञापन


वहीं, पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में कुछ नए चेहरों को उतारा है। भारत के लिए एशिया कप व्यस्त सत्र से पहले अपनी बेंच स्ट्रेंथ (राष्ट्रमंडल खेल और एफआईएच विश्व कप) को आजमाने का मंच भी प्रदान करेगा, जिसमें टोक्यो ओलंपिक की कांस्य विजेता टीम ने मेजबान देश के तौर पर पहले ही क्वालिफाई कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर पाकिस्तान इस टूर्नामेंट से भुवनेश्वर में होने वाले 2023 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश में है। एशिया कप से शीर्ष तीन टीमें सीधे जनवरी में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई कर लेंगी। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमें तीन-तीन बार एशिया कप अपने नाम कर चुकी है।

भारत ने पिछला सीजन 2017 में जीता था और ढाका में हुए फाइनल में उसने मलयेशिया को हराया था। भारत की 20 सदस्यीय टीम को पूर्व कप्तान सरदार सिंह कोचिंग दे रहे हैं। टीम का नेतृत्व रुपिंदर पाल सिंह कर रहे थे, लेकिन अभ्यास सत्र में कलाई में चोट के कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह कप्तान लाकड़ा को और उपकप्तान एस वी सुनील को बनाया गया। वहीं टीम में 10 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो सीनियर भारतीय टीम में पदार्पण करेंगे।

पाकिस्तान के बाद भारत का सामना मंगलवार को पूल ए के दूसरे मैच में जापान से होगा और फिर 26 मई को टीम मेजबान इंडोनेशिया के सामने होगी। मलयेशिया, कोरिया, ओमान और बांग्लादेश पूल बी में हैं। सोमवार को अन्य मैचों में पूल ए में जापान टीम इंडोनेशिया से, पूल बी में मलयेशिया टीम ओमान से, कोरिया टीम बांग्लादेश के सामने होगी। 

योजना से खेलेंगे तो मिलेगी जीत : सुनील 
भारतीय उपकप्तान सुनील ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ कोई भी मैच हो, वह हमेशा दबाव भरा होता है। लेकिन सीनियर होने के नाते अगर हम ज्यादा उत्साही हो जाएं तो जूनियर खिलाड़ी दबाव में आ सकते हैं। इसलिए हमें इसे सामान्य मैच की तरह लेना होगा। उन्होंने कहा कि यह आसान टूर्नामेंट नहीं है, लेकिन अगर हम अपनी योजना के अनुसार खेलेंगे, तो हम जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed