फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   IND vs GER Hockey: Indian hockey team lost to Germany, lost to Belgium in the last match

IND vs GER Hockey: भारतीय हॉकी टीम को जर्मनी से मिली हार, पिछले मैच में बेल्जियम से मिली थी शिकस्त

Wed, 20 Dec 2023 12:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलेंसिया।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलेंसिया। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 20 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में अभिषेक और शमशेर के गोल से 2-0 की बढ़त बनाई। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

विज्ञापन
IND vs GER Hockey: Indian hockey team lost to Germany, lost to Belgium in the last match
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का पांच देशों के टूर्नामेंट में लचर प्रदर्शन जारी रहा जब मंगलवार को यहां जर्मनी के खिलाफ 2-3 की हार से उसे लगातार तीसरी पराजय का सामना करना पड़ा। भारत के लिए पहले हाफ में अभिषेक (नौवें मिनट) और शमशेर सिंह (14वें मिनट) ने गोल दागे।
विज्ञापन


जर्मनी ने हालांकि दो गोल से पिछड़ने के बाद जोरदार वापसी करते हुए माल्टे हेलविग (28वें मिनट), क्रिस्टोफर रुहर (50वें मिनट) और गोंजालो पेइलाट (51वें मिनट) के गोल से जीत दर्ज की। इससे पहले भारत को स्पेन के खिलाफ 0-1 और बेल्जियम के खिलाफ 2-7 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन


भारत ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में अभिषेक और शमशेर के गोल से 2-0 की बढ़त बनाई। दूसरे क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हेलविग ने दूसरे क्वार्टर के अंतिम मिनटों में गोल दागकर भारत की बढ़त को मध्यांतर तक 2-1 किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम क्वार्टर में जर्मनी ने पेनॉल्टी स्ट्रोक पर रुहर के गोल से बराबरी हासिल की और फिर अगले ही मिनट में पेइलाट ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागकर जर्मनी की जीत सुनिश्चित की। भारत अपना अगला मैच बुधवार को फ्रांस से खेलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed