{"_id":"638776129e63087e3f1abb04","slug":"ind-vs-aus-hockey-india-took-revenge-of-commonwealth-games-from-number-1-australia-beat-4-3-in-the-3rd-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Hockey: भारत ने नंबर वन ऑस्ट्रेलिया से राष्ट्रमंडल खेलों का बदला लिया, तीसरे मैच में 4-3 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
IND vs AUS Hockey: भारत ने नंबर वन ऑस्ट्रेलिया से राष्ट्रमंडल खेलों का बदला लिया, तीसरे मैच में 4-3 से हराया
Wed, 30 Nov 2022 08:56 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 30 Nov 2022 08:56 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में भारत को 7-0 से हराया था। इस जीत के साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की हॉकी सीरीज का रोमांच अभी भी जिंदा है। फिलहाल तीन मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने आखिरी मिनट में गोल दाग वर्ल्ड नंबर वन हॉकी टीम ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 4-3 से हरा दिया। यह टीम इंडिया की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले 13 मैचों में पहली जीत रही। इसके साथ ही टीम ने ऑस्ट्रेलिया से बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में हार का बदला भी ले लिया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में भारत को 7-0 से हराया था। इस जीत के साथ ही भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की हॉकी सीरीज का रोमांच अभी भी जिंदा है। फिलहाल तीन मैचों के बाद ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को पहले मैच में 4-5 और दूसरे मैच में 4-7 से हार का सामना करना पड़ा था। सीरीज का चौथा मैच शनिवार को खेला जाएगा। वहीं, सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। भारत के लिए कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 12वें मिनट, अभिषेक ने 47वें मिनट, शमशेर सिंह ने 57वें और आकाशदीप सिंह ने 60वें मिनट में गोल दागे।
India muscle their way to victory in the 3rd test match to make it 1-2 in the series.
— Hockey India (@TheHockeyIndia) November 30, 2022
Australia 3:4 India #HockeyIndia #IndiaKaGame @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/Csdqdk31UU
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की ओर से जैक वेल्स ने 25वें मिनट, कप्तान अरान जैलेस्की ने 32वें मिनट और नाथन ईफ्रॉम्स ने 59वें मिनट में गोल दागे। भारत ने पहले ही क्वार्टर में बढ़त हासिल कर ली। हरमनप्रीत ने गोल दाग भारत को 1-0 से आगे कर दिया था। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने बराबरी की। दूसरे क्वार्टर का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया था।
तीसरे क्वार्टर की शुरुआत में ही ऑस्ट्रेलिया ने काउंटर अटैक किया और उसके कप्तान ने गोल दागा। ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 की बढ़त हासिल कर चुकी थी और तीसरे क्वार्टर के खत्म होने तक स्कोर 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहा। चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम ने वापसी की। चौथे क्वार्टर में टीम इंडिया ने एग्रेसिव अप्रोच अपनाया और लगातार काउंटर अटैक किए। 13 मिनट के अंदर भारत ने तीन गोल दागे।
47वें मिनट में अभिषेक और 57वें मिनट में शमशेर ने गोल दाग स्कोर 3-2 कर दिया। हालांकि, मैच खत्म होने से एक मिनट पहले यानी 59वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से एक और गोल आया और स्कोर 3-3 हो गया। आखिरी मिनट यानी रेफरी द्वारा मैच खत्म करने से पहले भारत ने एक गोल दाग बढ़त बनाई और फिर एक गोल की बढ़त से जीत हासिल की।