फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey would be in rio olympic

'रियो ओलंपिक में बनी रहेगी हॉकी'

Sat, 31 May 2014 04:27 PM IST
'द हेग' से सत्येन्द्र पाल सिंह
'द हेग' से सत्येन्द्र पाल सिंह Updated Sat, 31 May 2014 04:27 PM IST
विज्ञापन
hockey would be in rio olympic
हॉकी रियो ओलंपिक में भी बनी रहेगी। यह कहना है कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ (एफआईएच) के अध्यक्ष लियांड्रो नेग्रे का।
विज्ञापन


नेग्रे ने अमर उजाला से खास बातचीत में शनिवार को बताया, "बेफ्रिक रहें, हॉकी रियो में 2016 में होने वाले ओलंपिक खेलों में बरकरार रहेगी। हॉकी को ओलंपिक से हटाए जाने की सभी खबरें बेबुनियाद हैं। एफआईएच ने अपने सीईओ कैली फेयरवेदर को रियो हॉकी की पैरवी और वहां अपना पक्ष रखने भेजा था। उन्होंने ने रियो से लौटने के बाद हमें बताया कि हॉकी को ओलंपिक से हटाया नहीं जा रहा है। यह ओलंपिक खेल के रूप में बनी रहेगी।"
 
नेग्रे ने कहा, "यहां विश्व कप के लिए दुनिया की 12 पुरुष और 12 महिला टीमों के विश्व कप में शिरकत करने को लेकर जो गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है उससे साफ है कि दुनिया में हॉकी आज भी सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "यूरोप से लेकर एशिया और लैटिन अमेरिका तक में हॉकी के मुरीद बेशुमार हैं। हॉकी की लोकप्रियता का कारण यही है कि इसका बदलते वक्त के साथ तालमेल कर आगे बढऩा। हॉकी ने बदलाव से परहेज नहीं किया। यही कारण हॉकी आज भी जिंदा है। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में भी हॉकी की लोकप्रियता बरकरार रहेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


नेग्रे ने कहा, "रियो ओलिंपिक के आयोजन में फिलहाल दो बरस का वक्त है। इसके बावजूद वहां अभी काफी दिक्कतें बनी हुईं हैं। यातायात व्यवस्था फिलहाल पूरी तरह से दुरुस्त नहीं है। कई स्टेडियम भी पूरी तरह तैयार नहीं हैं। आवास की समस्याएं जस की तस हैं।"


उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि सभी स्टेडियम समय से तैयार हो जाएंगे। हमारा ध्यान हॉकी को आगे और ले जाने पर टिका है। ऐसे में हॉकी को ओलिंपिक से हटाने की कल्पना करने की सोचना का कोई मतलब है। इससे भी बड़ी बात है कि हॉकी खेलने वाले दुनिया के सभी मुल्क शिद्दत से इसी कोशिश में हर वक्त तैयार रहते हैं कि हॉकी ओलंपिक में बनी रहे।"
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed