फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey world cup 2018: Netherlands reach in final to crush Australia dream of hat-trick of titles

हॉकी विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया का सपना तोड़ नीदरलैंड फाइनल में, बेल्जियम से होगी खिताबी जंग

Sat, 15 Dec 2018 11:43 PM IST
Mukesh Jha विशेष संवाददाता, अमर उजाला
विशेष संवाददाता, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 15 Dec 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
hockey world cup 2018: Netherlands reach in final to crush Australia dream of hat-trick of titles
Hockey World Cup 2018

जेरोन हर्टजबर्गर ने सडनडेथ शूटआउट के पहले और आखिरी प्रयास में गोल कर नीदरलैंड को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ  4-3 से दिलाकर हॉकी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा दिया। निर्धारित समय की समाप्ति तक दोनों टीमें 2-2 से बराबर थीं। नीदरलैंड की खिताबी टक्कर ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम से होगी जिसने पहले सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 6-0 से रौंद दिया। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच कांस्य पदक का मुकाबला होगा।

विज्ञापन


शनिवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के डैनियल बील की सडनडेथ में गोल करने की कोशिश को नाकाम कर गोलरक्षक प्रिमिन ब्लाक नीदरलैंड की जीत के हीरो बन गए। ऑस्ट्रेलिया का कुल चौथी और लगातार तीसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। वहीं नीदरलैंड चार बार खिताब जीतने के पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी करने से एक जीत दूर रह गया है। निर्धारित समय की समाप्ति से महज 26 सेकंड पहले जब डैनियल बील के पास पर जैमी ओकेनडन ने गोल कर ऑस्ट्रेलिया को दो -दो से बराबरी दिला दी तो शूटआउट का नियम लागू किया।
विज्ञापन


शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया के गोलरक्षक एंड्रयू चार्टर ने नीदरलैंड के मिर्को प्रूइजर और रॉबर्ट परमैन की कोशिश को नाकाम कर दिया। नीदरलैंड के लिए शूटआउट में जेरॉन हर्टजबर्गर, सेव वान ऐस और थिज वान डैम ने गोल किए। वही ऑस्ट्रेलिया के लिए डैनियल बील, टॉम क्रेग और जैक व्हिटन सफल रहे जबकि एरन जेलवस्की और टिम ब्रैंड चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शूटआउट में स्कोर 3-3 रहने पर फैसले के लिए सडनडेथ का नियम लागू किया। जेरॉन हर्टजबर्गर ने पहले प्रयास में गोल कर नीदरलैंड को 1-0 से आगे कर दिया वहीं ऑस्ट्रेलिया के डैनियल बील की कोशिश को नीदरलैंड के गोलरक्षक प्रिमिन बलाक ने रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed