{"_id":"5c0bef66bdec224146724c17","slug":"hockey-world-cup-2018-belgium-defeat-south-africa-by-5-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी विश्व कप 2018: बेल्जियम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
हॉकी विश्व कप 2018: बेल्जियम ने दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
Hockey World Cup 2018
ओलंपिक रजत पदक विजेता बेल्जियम शनिवार को पुरूष हाकी विश्व कप के पूल सी के अंतिम मैच में दक्षिण अफ्रीका को 5-1 से शिकस्त देकर सीधे क्वार्टरफाइनल की दौड़ में बना हुआ है।
विज्ञापन
एलेक्जैंडर हेंड्रिक्स ने 14वें और 22वें मिनट में दो गोल किये जबकि साइमन गौगनार्ड (18वें), लोइक लुइपायर्ट (30वें) और सेड्रिक चार्लियर (48वें) ने एक एक गोल दागे। दक्षिण अफ्रीका ने हालांकि दुनिया की तीसरे नंबर की टीम को महज 36 सेकेंड के अंदर निकोलस स्पूनर के फील्ड गोल से हैरान कर दिया।
विज्ञापन
इस जीत से बेल्जियम तीन मैचों में सात अंक से पूल सी में शीर्ष पर पहुंच गयी है जबकि दक्षिण अफ्रीका इस समय निचले स्थान पर काबिज है। पूल सी के अंतिम मैच में भारत का सामना कनाडा से होगा और मेजबान टीम को पूल में शीर्ष पर रहकर अंतिम आठ में सीधे क्वालीफाई करने के लिये दुनिया की 11वें नंबर की टीम पर जीत दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
भारत की जीत का मतलब होगा कि बेल्जियम पूल में दूसरे स्थान पर रहेगा और उसे क्वार्टरफाइनल में क्वालीफाई करने के क्रॉस ओवर मैच खेलने होंगे।