फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey world cup 2018: argentina vs new zealand and france vs spain match preview

हॉकी विश्व कपः अर्जेंटीना-न्यूजीलैंड की नजर क्वार्टरफाइनल पर, आज फ्रांस-स्पेन के बीच कड़ी टक्कर

Mon, 03 Dec 2018 03:00 AM IST
विशेष संवाददाता, भुवनेश्वर
विशेष संवाददाता, भुवनेश्वर Updated Mon, 03 Dec 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
hockey world cup 2018: argentina vs new zealand and france vs spain match preview
Hockey World Cup 2018

ओलंपिक चैंपियन अर्जेंटीना और दुनिया की नौवें नंबर की टीम न्यूजीलैंड जब सोमवार को विश्व कप के पूल बी मुकाबले में आमने-सामने होंगी तो इनका लक्ष्य जीत के साथ सीधे क्वार्टर फाइनल का टिकट कटाने का होगा। दोनों को पहले मुकाबले में कड़ी मशक्कत के बाद जीत मिली थी।

विज्ञापन


अर्जेंटीना के खिलाड़ियों के अपने देश के हॉकी संघ के साथ कटु रिश्तों और चमत्कारिक उस्ताद कार्लोस रेतेगुई के टीम से अलग होने का असर स्पेन के खिलाफ पहले मुकाबले में साफ दिखा था। दुनिया के दूसरे नंबर की टीम की स्पेन को हराने में सांस फूल गई थी।
विज्ञापन


अनुभवी लिंकमैन ऑगस्टीन मजीली और पेनाल्टी कॉर्नर विशेषज्ञ गोंजालो पिलात के दो-दो गोल के बूते पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने स्पेन को 4-3 से हराया था। न्यूजीलैंड को सबसे ज्यादा चौकस पिलात से रहना होगा। अर्जेंटीना को पेनाल्टी कॉर्नर मिले तो फिर पिलात अकेले ही ड्रैग फ्लिक से गोल कर न्यूजीलैंड के किले को बिखेर कर उसे जीत दिला सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड स्टीफन जैनस, हयूगो इंगलिस, केन रसेल के साथ भारत के पंछिया बंधुओं अरुण और जैरेड पर निर्भर है। उसकी अग्रिम पंक्ति के लिए मुस्तद डिफेंडर पैड्रो इबारा और जुआन विवाल्डी जैसे चौकस गोलरक्षक की मौजूदगी में अर्जेंटीना के किले को बिखेरना खासा मुश्किल होगा।

फ्रांस के लिए मुश्किल होगा स्पेन को रोकना

गोंजालेज जैसे तूफानी विंगर, विंसी रोमियू, पाउ कुइमिदा और कप्तान मिगुइल डलास जैसे फ्र्री मैन के रूप में खेलने वाले तेज तर्रार खिलाड़ियों से सज्जित स्पेन को रोकना वाकई फ्रांस के लिए मुश्किल होगा। फ्रांस की टीम 28बरस के लंबे अंतराल के बाद विश्व कप खेल रही है।

दुनिया की आठवें नंबर की टीम स्पेन के एनरिको गोजालोज की स्टिक पर यदि आखिरी सेकंड में गेंद आ गई होती तो उनकी टीम अर्जेंटीना को पहले मैच में ड्रॉ पर रोक लेती। ऐसे में सीधे क्वार्टर फाइनल के लिए मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

स्पेन की टीम फ्रांस के खिलाफ इस मैच से जीत की राह पर लौटने की पूरी कोशिश करेगी। फ्रांस के पास जेनस्टेट बंधुओं टॉम और हयूगो के रूप में चतुर मिडफील्डर हैं। टीम अपने डिफेंडर कप्तान विक्टर चार्लेट और गोलरक्षक आर्थर थिफेरी की किले की चौकसी पर ही ज्यादा निर्भर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed