{"_id":"653ac09b7bc348b396074715","slug":"hockey-thailand-faces-india-in-the-first-match-of-asian-champions-trophy-final-on-november-5-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hockey: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पहले मैच में भारत के सामने थाईलैंड, फाइनल पांच नवंबर को","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey: एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में पहले मैच में भारत के सामने थाईलैंड, फाइनल पांच नवंबर को
Fri, 27 Oct 2023 01:10 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:10 AM IST
सार
खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर सीधे पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का लक्ष्य लेकर गई भारतीय टीम के लिए कांस्य निराशाजनक नतीजा रहा।
विज्ञापन
भारत बनाम चीन महिला हॉकी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हाल ही में हुए एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक से चूकी भारतीय महिला हॉकी टीम शुक्रवार से यहां शुरू हो रही एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के जरिये इस मलाल को मिटाना चाहेगी और पहले मैच में उसके सामने थाईलैंड जैसी आसान चुनौती है। हांगझोऊ एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में भारत को चीन ने 4-0 से हराया लेकिन भारत ने जापान को 2-1 से हराकर कांस्य पदक जीता।
खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतकर सीधे पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने का लक्ष्य लेकर गई भारतीय टीम के लिए कांस्य निराशाजनक नतीजा रहा। अब एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी के जरिये सविता पूनिया की कप्तानी वाली टीम के पास एशियाई खेल चैंपियन चीन और रजत पदक विजेता कोरिया से हार का बदला चुकता करने का सुनहरा मौका है। थाइलैंड के बाद भारत को 28 अक्तूबर को मलयेशिया से, 30 अक्तूबर को चीन से, 31 अक्तूबर को जापान और दो नवंबर को कोरिया से खेलना है। सेमीफाइनल चार नवंबर को और फाइनल पांच नवंबर को खेला जाएगा।