फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey Men Asian Champions Trophy postponed to December hosts Bangladesh Hockey Federation BHF confirmed

हॉकी: पुरुषों की एशियन चैंपियंस ट्रॉफी दिसंबर तक स्थगित, बांग्लादेश हॉकी फेडरेशन ने की पुष्टि

Fri, 17 Sep 2021 12:52 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 17 Sep 2021 12:52 PM IST
सार

अगले महीने अक्टूबर मे होने वाली पुरुष हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को स्थगित कर दिय गया है। इस बात की पुष्टि बांग्लादेश हॉकी फेडरेशन ने की। कोरोना संक्रमण को  देखते हुए बीएचएफ ने यह फैसला लिया। 

विज्ञापन
Hockey Men Asian Champions Trophy postponed to December hosts Bangladesh Hockey Federation BHF confirmed
भारतीय ह़़ॉकी टीम - फोटो : twitter@TheHockeyIndia

विस्तार

इस साल अक्तूबर में ढाका में होने वाली पुरुष एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी को दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को मेजबान बांग्लादेश हॉकी महासंघ ने इसकी जानकारी देते हुए पुष्टि की। बीएचएफ ने कहा, हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को दिसंबर तक के लिए स्थगित किया जाता है।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण के चलते लिया गया फैसला 

टाइम्स ऑफ इंडिया के मेल का जवाब देते हुए बांग्लादेश हॉकी महासंघ ने लिखा, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अब 12 दिसंबर 2021 से किया जाएगा। यह निर्णय कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए लिया गया है। क्योंकि उपमहाद्वीप में कोविड की स्थिति संतोषजनक नहीं है, यात्रा प्रतिबंध और कठोर क्वारंटीन नियम बहु टीम अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन के लिए आदर्श नहीं हैं। 
विज्ञापन


इस दौरान एशियन हॉकी महासंघ के मु्ख्य कार्यकारी तैयब इकराम से इस मामले में कई बार संपर्क किया लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिला। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट का आयोजन 1 से 9 अक्तूबर के बीच होना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की एशियन चैंपियनशिप भी हो सकती है स्थगित

पुरुष एशियन चैंपियनशिप स्थगित होने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि महिलाओं की चैंपियंस ट्रॉफी भी स्थगित की जाएगी। लेकिन अभी तक इस बारें आधिकारिक तौर पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। महिलाओं का यह टूर्नामेंट 24 से 31 अक्टूबर के दरम्यान साउथ कोरिया में प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed