फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey: Junior team will try to win record fifth title in Sultan of Johor Cup, first clash with Pakistan

Hockey: सुल्तान जोहोर कप में रिकॉर्ड पांचवां खिताब जीतने उतरेगी जूनियर टीम, पहली टक्कर पाकिस्तान से

Fri, 27 Oct 2023 01:05 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 27 Oct 2023 01:05 AM IST
सार

भारतीय जूनियर टीम के लिए यह साल सफल रहा है जहां टीम ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप का पिछला टूर्नामेंट जीतने के अलावा जूनियर एशिया कप का खिताब भी जीता। इसके बाद टीम ने हाल में जर्मनी में चार देशों के अंडर-21 टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Hockey: Junior team will try to win record fifth title in Sultan of Johor Cup, first clash with Pakistan
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुरुष जूनियर एशिया कप जीतने के बाद भारतीय जूनियर हॉकी टीम शुक्रवार को यहां सुल्तान ऑफ जोहोर कप के पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी। भारत को पूल बी में मलयेशिया, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के साथ रखा गया है जबकि पूल ए में जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और ग्रेट ब्रिटेन को जगह मिली है। 
विज्ञापन


जोहोर कप के गत चैंपियन भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ हुए पिछले मुकाबले में जून में जूनियर एशिया कप में 2-1 की जीत के साथ रिकॉर्ड चौथी बार खिताब जीता था। भारत ग्रुप चरण में मलयेशिया और न्यूजीलैंड से क्रमश: 28 और 30 अक्तूबर को भिड़ेगा। ग्रुप में शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को सेमीफाइनल में जगह मिलेगी। भारतीय कप्तान उत्तम सिंह ने कहा, ‘हम पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करने और फाइनल तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘हम अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के अनुसार प्रत्येक मैच में रणनीति लागू करने की कोशिश करेंगे।’ 
विज्ञापन


भारतीय जूनियर टीम के लिए यह साल सफल रहा है जहां टीम ने सुल्तान ऑफ जोहोर कप का पिछला टूर्नामेंट जीतने के अलावा जूनियर एशिया कप का खिताब भी जीता। इसके बाद टीम ने हाल में जर्मनी में चार देशों के अंडर-21 टूर्नामेंट में भी अच्छा प्रदर्शन किया। यह टूर्नामेंट एफआईएच हॉकी जूनियर विश्व कप 2023 से पहले टीम को संयोजन को परखने और विभिन्न प्रतिद्वंद्वी टीमों का आकलन करने का मौका देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed