फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey: Indian hockey team's fourth defeat in the five-match series, Australia defeated 3-1

Hockey: पांच मैचों की सीरीज में भारतीय हॉकी टीम की चौथी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से दी शिकस्त

Sat, 13 Apr 2024 10:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Apr 2024 10:38 AM IST
सार

पहले टेस्ट में भारत को 1-5, दूसरे में 2-4 और तीसरे में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर खेली जा रही शृंखला का पांचवां मैच शनिवार को खेला जाएगा।

विज्ञापन
Hockey: Indian hockey team's fourth defeat in the five-match series, Australia defeated 3-1
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Hockey India

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट में 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। पांच मैचों की शृंखला में यह मेहमान टीम की चौथी हार है। बिजली कड़कने के कारण 40 मिनट देरी से शुरू हुए मैच में चारों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर आए।
विज्ञापन


भारत ने कप्तान हरमनप्रीत की मदद से 12वें मिनट में बढ़त बनाई थी लेकिन जेरेमी हेवर्ड (19वां मिनट, 47 वां मिनट) ने दो और जैक वेल्क (54वां मिनट) ने ऑस्ट्रेलिया की जीत सुनिश्चित की। पहले टेस्ट में भारत को 1-5, दूसरे में 2-4 और तीसरे में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर खेली जा रही शृंखला का पांचवां मैच शनिवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


न्यूजीलैंड हॉकी टीम के दौरे के 100 वर्ष पूरे होने का मनाएगा जश्न
न्यूजीलैंड भारतीय सेना की हॉकी टीम की ओर से 1926 में किए गए दौरे के सौ वर्ष होने का जश्न मनाने जा रहा है। तीन माह तक चले इस दौरे की टीम में हॉकी के जादूगर ध्यानचंद भी शामिल थे। माना जाता है कि इसी दौरे से ध्यानचंद का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उदय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत में न्यूजीलैंड के राजदूत डेविड पाइन ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि 2026 दोनों देशों के संबंधों का विशेष वर्ष होगा। उन्होंने कहा कि इस जश्न के लिए एक समिति का गठन हो चुका है और समय के अनुसार चीजें आगे बढ़ती चली जाएंगी।


उन्होंने कहा कि हम हर खेल में भारत के साथ जुड़ाव का जश्न मनाएंगे। चाहे ये क्रिकेट हो, वेटलिफ्टिंग, जूडो या फिर बॉक्सिंग। हमें उम्मीद है कि भारत के प्रधानमंत्री 2026 में इस जश्न में शामिल होने न्यूजीलैंड आएंगे। भारतीय हॉकी संघ के गठन के बाद 1926 में पहली बार न्यूजीलैंड टीम भेजी गई थी। इस दौरे पर भारतीय टीम ने 21 मैच खेले, जिसमें 18 उसने जीते। इस दौरे पर ध्यानचंद ने शानदार प्रदर्शन कर वहां के लोगों का दिल जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed