फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India will revive domestic hockey the duration of the national camp will be short know complete plan

Hockey: घरेलू हॉकी को फिर से जीवंत करेगी हॉकी इंडिया, राष्ट्रीय शिविर की अवधि होगी छोटी, जानें पूरा प्लान

Tue, 07 Mar 2023 08:42 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 07 Mar 2023 08:42 AM IST
सार

हॉकी इंडिया ने फैसला लिया है कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए लगने वाले राष्ट्रीय शिविर की अवधि थोड़ी छोटी कर राष्ट्रीय और सीनियर खिलाडिय़ों को इन घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने के लिए उतारा जाएगा। हॉकी इंडिया घरेलू टूर्नामेंटों के ढांचे को भी नए सिरे से तैयार करने जा रही है।

विज्ञापन
Hockey India will revive domestic hockey the duration of the national camp will be short know complete plan
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में कभी नेहरू हॉकी, शास्त्री हॉकी, आगा खान कप, बेटन कप जैसे टूर्नामेंटों की बहार हुआ करती थी। इनमें से कई टूर्नामेंट बंद हो गए हैं और जो चल रहे हैं तो उन्हें कोई पूछने वाला नहीं है, लेकिन हॉकी इंडिया ने एक बार फिर घरेलू हॉकी और इन टूर्नामेंटों को एक बार फिर जीवन देने का बीड़ा उठाया है। हॉकी इंडिया ने फैसला लिया है कि अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए लगने वाले राष्ट्रीय शिविर की अवधि थोड़ी छोटी कर राष्ट्रीय और सीनियर खिलाडिय़ों को इन घरेलू टूर्नामेंटों में खेलने के लिए उतारा जाएगा। हॉकी इंडिया घरेलू टूर्नामेंटों के ढांचे को भी नए सिरे से तैयार करने जा रही है।
विज्ञापन


दर्शकों को फिर से घरेलू हॉकी से जोडऩे की योजना
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने अमर उजाला को बताया कि घरेलू टूर्नामेंट या तो बंद हो रहे हैं या जो हो रहे हैं उनसे दर्शक नदारद हैं। इसका कारण इन घरेलू टूर्नामेंटों में सीनियर और राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों का नहीं खेलना है। गलती उनकी भी नहीं है। साल के 12 में से 10 माह राष्ट्रीय खिलाड़ी या तो राष्ट्रीय शिविर में तैयारियां कर रहे होते हैं या फिर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेलने में व्यस्त होते हैं। अब उनकी ओर से साई को राष्ट्रीय शिविरों की अवधि को थोड़ा छोटा करने की सिफारिश की जा रही है, जिससे राष्ट्रीय खिलाडिय़ों को इन घरेलू टूर्नामेंटों में उतारा जा सके।
विज्ञापन


राष्ट्रीय चैंपियनशिप में वरिष्ठ खिलाडिय़ों का खेलना होगा अनिवार्य
टिर्की के मुताबिक घरेलू टूर्नामेंटों में राष्ट्रीय चैंपियनशिप सबसे अहम होगी। इस चैंपियनशिप में अब सभी सीनियर और राष्ट्रीय खिलाडिय़ों का खेलना अनिवार्य होगा। जब सीनियर खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप और नेहरू हॉकी जैसे टूर्नामेंटों में खेलेंगे तभी दर्शकों की वापसी स्टेडियम में कराई जा सकती है। एक समय इन टूर्नामेंटों में अपार संख्या दर्शक उमड़ते थे। इसका बड़ा कारण बड़े नामों का इन टूर्नामेंटों में खेलना था। हॉकी इंडिया एक बार फिर से वही कोशिश करने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिट होने पर ही सीनियर की जगह टीम में होगी पक्की
टिर्की के मुताबिक घरेलू टूर्नामेंटों के ढांचे का अध्ययन किया जाएगा। इनमें खेलने वाले 300 के करीब सीनियर, राष्ट्रीय खिलाडिय़ों पर नजर रखी जाएगी। टिर्की स्पष्ट करते हैं कि राष्ट्रीय टीम में अब उन्हीं सीनियर खिलाडिय़ों की जगह पक्की होगी जो फिटनेस स्तर पर खरे उतरते हैं। यही नहीं हॉकी इंडिया देश में भर में चल रही हॉकी अकादमियों को भी विकसित करेगी। कोशिश रहेगी कि इन अकादमियां से ही राष्ट्रीय शिविर के लिए 60 से 70 प्रतिशत खिलाड़ी पहुंचें। इन अकादमियों को चिह्नित कर इनमें राष्ट्रीय शिविर सरीखी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed