फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India unable to find Coach of junior men's hockey team, Applying date extended

जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए 'चीफ कोच' की तलाश पूरी नहीं, आवेदन की तारीख 16 अगस्त तक बढ़ी

Sun, 28 Jul 2019 06:11 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Sun, 28 Jul 2019 06:11 AM IST
विज्ञापन
Hockey India unable to find Coach of junior men's hockey team, Applying date extended
हॉकी टीम इंडिया (File Photo) - फोटो : Zimbio

भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम के लिए हॉकी इंडिया नया चीफ कोच नहीं तलाश पा रही है। हॉकी इंडिया ने इस पद के लिए सबसे पहले 5 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए थे। तब भी इसके लिए जरूरी कम से कम चार आवेदन नहीं मिलने के बाद इसकी तारीख बढ़ा कर 25 जुलाई कर दी।  

विज्ञापन


गुरुवार को इस तारीख के भी निकलने पर भी पर्याप्त आवेदन नहीं मिलने पर हॉकी इंडिया को मजबूरन इसके लिए आवेदन तारीख एक बार फिर आगे बढ़ाकर 16 अगस्त कर करनी पड़ी है। इसकी बात की पुष्टि हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना नॉर्मन ने खुद की। यह जानकारी हॉकी इंडिया को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर डालनी पड़ी।
विज्ञापन


खुद इलिना ने 'अमर उजाला' से साफ तौर पर कहा था कि भारत की किसी भी हॉकी टीम के चीफ कोच की नियुक्ति की बाबत फैसला करने की सबसे जरूरी शर्त है कि इसके लिए कम से कम चार लोगों ने आवेदन किया हो। अब तक यह हो नहीं पा रहा है। विकल्पों के अभाव में  ऐसे में क्या हॉकी इंडिया 2016 में भारत को लखनउ में जूनियर हॉकी विश्व कप जिता चुके हरेन्द्र सिंह की सभी शर्तें मान कर उन्हें एक बार फिर भारत की जूनियर पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच की जिम्मेदारी सौंपेगी? 

विज्ञापन
विज्ञापन

जूड फेलिक्स का भारत की पुरुष जूनियर हॉकी टीम के चीफ कोच के रूप में कार्यकाल 20 जून को खत्म होने के बाद हॉकी इंडिया ने इस पद के लिए विज्ञापन निकाला था। इस साल नौ जनवरी को हॉकी इंडिया ने हरेन्द्र सिंह को भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच से पद से हटा कर जूनियर पुरुष हॉकी टीम का कोच पद संभालने की पेशकश की थी।  

तब हरेन्द्र ने  कहा था कि वह वह भारत की जूनियर हॉकी टीम के चीफ कोच पद की जिम्मेदारी तभी संभालेंगे जब हॉकी इंडिया उनकी सभी शर्तें मानने को तैयार हो। इनमें हरेन्द्र की सबसे बड़ी शर्त थी कि उन्हें किसी भी विदेशी कोच के बराबर वेतन दिया जाए। सूत्रों पर यकीन करें तो हॉकी इंडिया के आका हरेन्द्र से इस बाबत एक से ज्यादा बार संपर्क कर चुके हैं लेकिन अभी कोई बात नहीं बनी है। 

हरेन्द्र दरअसल भारत के हॉकी कोच के रूप में कुछ ज्यादा ही भावुक हैं। भारतीय हॉकी हरेन्द्र के दिल में है और इसके लिए वह कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। दरअसल  इस पद के लिए रखी गई लेवल 3 एफआईएच कोच की योग्यता पर हरेन्द्र सबसे खरे उतरते हैं। इस लिहाज से कोई भी दूसरा भारतीय उनके पासंग फिलहाल नहीं लगता है।
  
हॉकी इंडिया की सीईओ इलिना नॉर्मन, हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर डेविड जॉन, भारत की सीनियर पुरुष हॉकी टीम के चीफ कोच ग्राहम रीड और  एनालिटिकल कोच क्रिस सिरिलो सभी ऑस्ट्रेलियाई हैं। 

भारत की पुरुष और महिला हॉकी टीमों की ओलंपिक क्वॉलिफाइंग की तैयारियों के लिए एक पखवाड़े के प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षण देने के लिए लिए कभी डिफेंडर फरगस कवानगा तो कभी स्ट्राइकर फॉरवर्ड ग्लेन टर्नर जैसे पूर्व ऑस्ट्रेलियाई को बुलाने से कोई भी अन्य विदेशी इस पद के लिए आवेदन करने को ज्यादा उत्सुक नहीं नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed