फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India retains confidence in Harmanpreet Singh, made Captain for tournament to be held in Spain

Indian Hockey: हॉकी इंडिया का हरमनप्रीत पर भरोसा बरकरार, स्पेन में होने वाले टूर्नामेंट के लिए दी गई कमान

Fri, 01 Dec 2023 12:35 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 01 Dec 2023 12:35 PM IST
सार

भारतीय पुरुष हॉकी टीम शानदार फॉर्म में चल रही है। टीम ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। यह हॉकी में भारत का चौथा स्वर्ण रहा।

विज्ञापन
Hockey India retains confidence in Harmanpreet Singh, made Captain for tournament to be held in Spain
भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह 15 से 22 दिसंबर तक स्पेन के वालेंशिया में होने वाले पांच देशों के टूर्नामेंट में भारत की 24 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगे। टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सुमित और अमित रोहिदास उपकप्तान होंगे। यह टूर्नामेंट 2023- 24 हॉकी प्रो लीग सत्र की तैयारी के लिए अहम होगा। इसमें भारत का सामना स्पेन,जर्मनी, फ्रांस और बेल्जियम से होगा। भारतीय टीम :
विज्ञापन
  • गोलकीपर : पी आर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा।
  • रक्षक पंक्ति : हरमनप्रीत सिंह (कप्तान ) , जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, अमित रोहिदास, वरूण कुमार, सुमित , संजय और नीलम संजीप सेस।
  • विज्ञापन
  • मध्यपंक्ति : यशदीप सिवाच, विवेक सागर प्रसाद, नीलाकांता शर्मा, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, रविचंद्र सिंह मोइरांगथम
  • अग्रिम पंक्ति : मनदीप सिंह , अभिषेक, सुखजीत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, कार्ति सेल्वम, दिलप्रीत सिंह, आकाशदीप सिंह।

हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने जीता था स्वर्ण
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने हांगझोऊ एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया था। यह हॉकी में भारत का चौथा स्वर्ण रहा। इससे पहले 1966, 1998 और 2014 में भारत ने सोना पर कब्जा जमाया था। वहीं, एशियाड में कुल मिलाकर भारतीय हॉकी टीम का यह 16वां पदक रहा। चार स्वर्ण के अलावा टीम इंडिया ने 1958, 1962, 1970, 1974, 1978, 1982, 1990, 1994, 2002 एशियाई खेलों में रजत जीता था, जबकि 1986, 2010 और 2018 एशियाई खेलों में कांस्य पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत का हांगझोऊ एशियाई खेलों में सफर
भारतीय टीम इस पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही। उसने लगातार सात मैच जीते। भारत को पूल-ए में पाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, सिंगापुर, जापान और बांग्लादेश के साथ रखा गया था। पहले मैच में भारत ने उज्बेकिस्तान को 16-0 से रौंदा। दूसरे मैच में सिंगापुर को 16-1 से परास्त किया। तीसरे मैच में जापान को 4-2 से हराया। वहीं, चौथे मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 10-2 से करारी शिकस्त दी। यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत रही। पांचवें और आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने बांग्लादेश को 12-0 से हराया था। सेमीफाइनल में भारत ने दक्षिण कोरिया को 5-3 से शिकस्त दी। वहीं, फाइनल में जापान को 5-1 से हराकर स्वर्ण पर कब्जा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed