फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India names 24-member Indian men's hockey team for tour of Australia starting August 15 in Perth

Hockey India: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित, हरमनप्रीत की कप्तानी में खेलने उतरेगी टीम

Mon, 04 Aug 2025 03:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 04 Aug 2025 03:29 PM IST
सार

भारत 15 अगस्त से शुरू हो रहे इस दौरे में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में खेलने उतरेगा। टीम में कर्नाटक के पूवन्ना सीबी नया चेहरा हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Hockey India names 24-member Indian men's hockey team for tour of Australia starting August 15 in Perth
कप्तान हरमनप्रीत सिंह - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

हॉकी इंडिया ने ऑस्ट्रेलियाई दौरे के लिए 24 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम घोषित कर दी है। यह दौरा एशिया कप की तैयारियों को देखते हुए अहम माना जा रहा है। भारत 15 अगस्त से शुरू हो रहे इस दौरे में हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में खेलने उतरेगा। टीम में कर्नाटक के पूवन्ना सीबी नया चेहरा हैं जिन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं चार मैच 
अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले विश्व कप के लिए एशिया कप क्वालिफायर टूर्नामेंट है जो 29 अगस्त से बिहार के राजगीर में खेला जाएगा। इसकी तैयारी के लिए भारतीय टीम 15 से 21 अगस्त तक पर्थ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैच खेलेगी। टीम की कमान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत के ही पास है जबकि गोलकीपिंग का जिम्मा कृशन पाठक और सूरज करकेरा संभालेंगे। डिफेंस में सुमित, जरमनप्रीत सिंह, संजय, अमित रोहिदास, नीलम संजीप सेस, जुगराज सिंह और नये खिलाड़ी कर्नाटक के पूवन्ना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिडफील्डर में युवा राजिंदर सिंह को शामिल किया गया है जिनकी अक्सर तुलना पूर्व कप्तान सरदार सिंह से होती है। उनके अलावा राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबिचंद्र सिंह मोइरांगथम, विष्णु कांत सिंह भी मिडफील्ड में होंगे। फॉरवर्ड पंक्ति में मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सेल्वम कार्ति और आदित्य लालागे रहेंगे।
विज्ञापन

आठ अगस्त को रवाना होगी टीम
भारतीय टीम आठ अगस्त को बंगलूरू से ऑस्ट्रेलिया रवाना होगी जहां भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र पर शिविर चल रहा है। एशिया कप से पहले इस दौरे की अहमियत के बारे में मुख्य कोच क्रेग फुल्टोन ने कहा, हमारा ध्यान शारीरिक अनुकूलन बेहतर करने और तकनीकी पहलुओं पर रहेगा। हमने कुछ युवाओं को दबाव में खेलने की उनकी क्षमता परखने और जरूरी एक्सपोजर देने के लिए चुना है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस प्रकार है...
गोलकीपर: कृशन बी पाठक और सूरज करकेरा
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सुमित , जरमनप्रीत सिंह, संजय, अमित रोहिदास, नीलम संजीप सेस, जुगराज सिंह , पूवन्ना सीबी
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, राजकुमार पाल, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, रबिचंद्र सिंह मोइरांगथम, विष्णु कांत सिंह
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, शिलानंद लाकड़ा, अभिषेक, सुखजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, सेल्वम कार्ति और आदित्य लालागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed