फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey india league is coming soon

सितंबर में होगी एचआईएल खिलाड़ियों की नीलामी

Fri, 21 Aug 2015 07:45 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Aug 2015 07:45 PM IST
विज्ञापन
Hockey india league is coming soon

हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के चौथे सत्र के लिए 135 भारतीय और 142 विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी शहर के एक होटल में 17 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


छह टीमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, कनाडा, अमेरिका, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, नीदरलैंड, जर्मनी, बेल्जियम, स्कॉटलैंड, मलयेशिया, जापान और कोरिया के खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी।

इससे पहले अगस्त में एचआईएल ने सभी टीमों को शीर्ष तीन भारतीय और विदेशी खिलाड़ी रखने का विकल्प दिया था जबकि बाकी सभी को मुक्त कर दिया गया था।

कुल 278 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। नियमों के तहत एक टीम में 20 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें 12 भारतीय और आठ विदेशी होंगे। हॉकी लीग नीलामी 2015 का संचालन लंदन के बॉब हेटन करेंगे जिन्हें इस पेशे में 30 साल का अनुभव है।
विज्ञापन


इस सत्र में ये रहेगा खास
  • गत चैंपियन रांची रेज ने छह खिलाड़ियों को बरकरार रखा जिनमें कप्तान एशले जैकसन, बैरी मिडिलटन, फगरुस के, मनप्रीत सिंह, बीरेंद्र लाकड़ा और कोथाजीत सिंह हैं।
  •  जेपी वारियर्स ने गोलकीपर जाप स्टाकमैन को मुक्त कर दिया। अब उसके पास 472500 डॉलर है जिसमें से 252500 वह उन खिलाड़ियों पर खर्च कर चुका है जिन्हें बरकरार रखा गया है।
  • पंजाब वारियर्स ने एसवी सुनील, सतबीर सिंह, वरूण कुमार, क्रिस सिरिएलो, मार्क नोल्स और जैकब वेटन को बरकरार रखा है।
  • दबंग मुंबई ने सिर्फ तीन खिलाड़ियों को बरकरार रखते हुए बाकी पूरी टीम को मुक्त कर दिया।
  • दिल्ली वेवराइडर्स ने साइमन चाइल्ड, ट्रिस्टन व्हाइट, स्टीवन एडवर्ड्स, तलविंदर सिंह, युवराज वाल्मीकि और सुरेंदर कुमार को बरकरार रखा है। इसने भारतीय कप्तान स्टार मिडफील्डर सरदार सिंह को मुक्त करके सभी को चौंका दिया। टीम के पास अब 514000 डॉलर का पर्स है।
  • कलिंगा लांसर्स ने देविंदर वाल्मीकि, ललित उपाध्याय, गुरजिंदर सिंह के अलावा गोलकीपर एंड्रयू चार्टर और अरान जालेवस्की को बरकरार रखा है।
  • यूपी विजार्ड्स ने गोलकीपर पीआर श्रीजेश, स्ट्राइकर रमनदीप सिंह, ड्रैग फ्लिकर वीआर रघुनाथ के अलावा जोली वूल्टर और एडवर्ड ओकेंडेन को बरकरार रखा है।
    विज्ञापन
    विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed