फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Hockey India League: Hockey India League will start again after six years, next season may be in March 2023

Hockey India League: छह साल बाद फिर शुरू होगी हॉकी इंडिया लीग, 2023 मार्च में हो सकता है अगला सीजन

Mon, 10 Apr 2023 09:53 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 10 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

हॉकी इंडिया के सूत्रों का कहना है कि हम जल्द से जल्द लीग शुरू करना चाहते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अगले वर्ष फरवरी तक लीग के लिए खाली समय नहीं है।

विज्ञापन
Hockey India League: Hockey India League will start again after six years, next season may be in March 2023
हॉकी इंडिया लीग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छह वर्षों से बंद पड़ी हॉकी इंडिया लीग अगले वर्ष की शुरुआत में होने की उम्मीद है। हॉकी इंडिया ने लीग के लिए व्यवसायिक और विपणन साझीदारों की घोषणा कर दी है। आर्थिक कारणों के कारण लीग 2017 में बंद हो गई थी, लेकिन अब हॉकी इंडिया लीग को शुरू करने के लिए नए साझीदारों को जोड़ने में जुटी है। 
विज्ञापन


हॉकी इंडिया के सूत्रों का कहना है कि हम जल्द से जल्द लीग शुरू करना चाहते हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अगले वर्ष फरवरी तक लीग के लिए खाली समय नहीं है। तब तक हमारे पास लीग शुरू कराने के लिए काफी समय है। हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की का कहना है कि उन्हें आज काफी राहत महसूस हो रही है, क्योंकि हॉकी इंडिया लीग शुरू कराना उनकी उच्च प्राथमिकता में है।
विज्ञापन


अगले साल मार्च के महीन में यह लीग हो सकती है, क्योंकि फरवरी तक समय नहीं है। मार्च में भी समय नहीं मिलने पर आने वाले महीनों में इसका आयोजन किया जा सकता है। यह लीग 2013 में शुरु हुई थी और इसके अब तक पांच सीजन हुए हैं। रांची की टीम दो बार खिताब जीत चुकी है। हालांकि, 2013 में पहला सीजन जीतने वाली टीम रांची रिन्होज अब लीग से हट चुकी है और 2015 में रांची रेज ने खिताब जीता था। 2014 में दिल्ली, 2016 में पंजाब और 2017 में कलिंगा की टीम ने खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed