{"_id":"6a5f4540435df70d1f031525","slug":"hockey-india-indian-men-s-team-announced-for-hockey-world-cup-harmanpreet-to-lead-the-squad-2026-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hockey India: हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष टीम घोषित, हरमनप्रीत संभालेंगे कमान; जानें किसे मिला मौका","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey India: हॉकी विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष टीम घोषित, हरमनप्रीत संभालेंगे कमान; जानें किसे मिला मौका
Tue, 21 Jul 2026 03:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 21 Jul 2026 03:39 PM IST
सार
हॉकी इंडिया ने अगले महीने होने वाले विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एलान कर दिया है। हरमनप्रीत सिंह विश्व कप में भारत की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह
- फोटो : PTI
विस्तार
हॉकी इंडिया ने सोमवार को बेल्जियम और नीदरलैंड में 15 से 30 अगस्त तक होने वाले एफआईएच विश्व कप के लिए 20 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की। इस टीम की कप्तानी हरमनप्रीत सिंह करेंगे। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों और शानदार युवा प्रतिभाओं का मेल है। गोलकीपिंग विभाग में मोहित एचएस और सूरज करकेरा शामिल हैं, जबकि डिफेंस यूनिट में जरमनप्रीत सिंह, कप्तान हरमनप्रीत, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित और यशदीप सिवाच शामिल हैं।
मिडफील्ड की कमान मनप्रीत, हार्दिक सिंह और विवेक सागर प्रसाद की तिकड़ी संभालेगी, साथ ही नीलाकांता शर्मा और होनहार युवा खिलाड़ी राजिंदर सिंह और आदित्य अर्जुन लालागे भी इसमें शामिल होंगे। अटैक की जिम्मेदारी मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह और शिलानंद लाकड़ा के कंधों पर होगी।

कोच बोले- टीम के पास इतिहास में अपना नाम दर्ज कराने का मौका
मुख्य कोच क्रेग फुल्टन को भरोसा है कि चुनी गई टीम के पास भारतीय हॉकी के इतिहास में अपना अध्याय लिखने का शानदार मौका है। टीम को लेकर अपने विचार रखते हुए फुल्टन ने कहा, यह एक संतुलित टीम है, जिसमें टूर्नामेंट के अनुभव और अच्छे फॉर्म में चल रहे युवाओं का सही मिश्रण है। इन युवाओं ने अपनी जगह अपने प्रदर्शन के दम पर बनाई है, न कि अपनी प्रतिष्ठा के कारण।
फुल्टन ने कहा, दबाव बनाना, जवाबी हमला करना और अच्छा प्रदर्शन करना सिर्फ हमारी रणनीतिक पहचान नहीं है। यह वह तरीका है जिससे यह ग्रुप हर दिन एक साथ ट्रेनिंग करता है और सोचता है। हम बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं। हम एक बार में एक ही मैच पर पूरा ध्यान देने की मानसिकता के साथ उतर रहे हैं। 1975 विश्व कप जीत के बाद से 50 साल हो गए हैं। इस टीम के पास भारतीय हॉकी के इतिहास में अपना एक नया अध्याय लिखने का मौका है। हम इसे लेकर वाकई बहुत उत्साहित हैं।

भारत का कार्यक्रम
इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ पूल डी में शामिल भारत अपने सभी पूल-स्टेज मैच एमस्टेलवीन, नीदरलैंड में खेलेगा। भारत अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगा, इसके बाद 17 अगस्त को इंग्लैंड और 19 अगस्त को अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान का सामना करेगा। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला यह मैच पूल स्टेज का सबसे चर्चित मुकाबला होगा। एफआईएच हॉकी वर्ल्ड कप के शुरुआती तीन संस्करणों में कांस्य (बार्सिलोना 1971), रजत (एम्स्टर्डम 1973) और स्वर्ण (कुआलालंपुर 1975) पदक जीतने के बाद भारतीय टीम को अगले पदक का इंतजार है।

विश्व कप के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम:
गोलकीपर: मोहित एचएस, सूरज करकेरा।
डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच।
मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालागे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलाकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद।
फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक।