फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   hockey india forms development committee

जमीनी स्तर से होगा हॉकी का कायाकल्प

Tue, 09 Apr 2013 12:08 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 09 Apr 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
hockey india forms development committee

खेल को जमीनी स्तर पर बढ़ाना देने की कवायद के तहत हॉकी इंडिया ने वर्ष 2013-14 के लिए हाई परफॉर्मेंस और विकास समिति का गठन किया है। हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा इसके महासचिव होंगे।

विज्ञापन


पंद्रह सदस्यीय समिति में ओलंपियन, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और मुख्य कोचों को शामिल किया गया है जबकि भारतीय खेल प्राधिकरण का एक आमंत्रित सदस्य भी इसका हिस्सा होगा।
विज्ञापन


समिति एक खाका तैयार करेगी और सुनिश्चित करेगी कि पूरे देश में सभी स्तर पर कोचिंग की यही शैली अपनाई जाए।

समिति प्रत्येक तीन महीने में बैठक करके प्रगति पर चर्चा करेगी। हालैंड के रोलैंट ओल्टमैंस को निदेशक (हाई परफॉर्मेंस) बनाए जाने के बाद समिति का गठन जरूरी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के सदस्य इस प्रकार हैं- नरिंदर बत्रा (अध्यक्ष), रोलैंट ओल्टमैंस (उपाध्यक्ष), एलेना नोर्मन (समन्वयक), अजित पाल सिंह, बलबीर सिंह, दिलीप टिर्की, सुखवीर सिंह ग्रेवाल, थोइबा सिंह, मुकेश कुमार, आरपी सिंह, सुरिंदर कौर, सबा अंजुम, माइकल नोब्स, नील हागुड और ग्रेग क्लार्क।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed