फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Hockey ›   Ind vs Pak Highlights Asian Champions Trophy 2024 India Beats Pakistan, Harmanpreet scored two goals

IND vs PAK ACT: भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया, हरमनप्रीत ने दो गोल दागे, टीम इंडिया की लगातार पांचवीं जीत

Sat, 14 Sep 2024 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुलुनबुइर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हुलुनबुइर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 14 Sep 2024 03:00 PM IST
सार

IND vs PAK Hockey Highlights : भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने मलयेशिया को 8-1 से रौंदा था। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से शिकस्त दी थी। वहीं, चौथे मैच में चीन को हरमनप्रीत की टीम ने 3-0 से हराया था।

विज्ञापन
Ind vs Pak Highlights Asian Champions Trophy 2024 India Beats Pakistan, Harmanpreet scored two goals
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia

विस्तार

एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को पूल स्टेज के एक मैच में हरमनप्रीत सिंह की टीम इंडिया ने कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हरा दिया। कप्तान हरमनप्रीत ने दोनों गोल दागे। भारत की यह इस टूर्नामेंट में लगातार पांचवीं जीत रही। टीम इंडिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

Ind vs Pak Highlights Asian Champions Trophy 2024 India Beats Pakistan, Harmanpreet scored two goals
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
भारत ने अपने पहले मैच में दक्षिण कोरिया को 3-1 से हराया था। वहीं, दूसरे मैच में टीम इंडिया ने मलयेशिया को 8-1 से रौंदा था। तीसरे मैच में भारतीय टीम ने जापान को 5-1 से शिकस्त दी थी। वहीं, चौथे मैच में चीन को हरमनप्रीत की टीम ने 3-0 से हराया था। भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में 21 गोल दागे हैं, जबकि चार गोल खाए हैं। भारत के डिफेंस ने शानदार काम किया है। हरमनप्रीत ने इस टूर्नामेंट में पांच गोल, अराइजीत सिंह ने तीन गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ind vs Pak Highlights Asian Champions Trophy 2024 India Beats Pakistan, Harmanpreet scored two goals
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : @TheHockeyIndia
भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 13वें मिनट और 19वें मिनट ने दोनों गोल दागे। वहीं, पाकिस्तान की ओर से एकमात्र गोल अहमद नदीम ने सातवें मिनट में किया था। उन्होंने गोल से पाकिस्तान को 1-0 से आगे कर दिया था। हालांकि, हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग टीम इंडिया की वापसी कराई। सेमीफाइनल के मुकाबले 16 सितंबर और फाइनल मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।
विज्ञापन

Ind vs Pak Highlights Asian Champions Trophy 2024 India Beats Pakistan, Harmanpreet scored two goals
भारतीय हॉकी टीम - फोटो : twitter
पिछले कुछ समय से भारतीय हॉकी टीम का पाकिस्तान के खिलाफ पलड़ा काफी भारी रहा है। 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से रौंद दिया था। यह भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत में से एक रही थी। इससे पहले चेन्नई में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया था। जकार्ता में 2022 एशिया कप में युवा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 1-1 से ड्रॉ पर रोका, जबकि 2021 के एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता था।

Ind vs Pak Highlights Asian Champions Trophy 2024 India Beats Pakistan, Harmanpreet scored two goals
भारतीय पुरुष हॉकी टीम - फोटो : PTI
इस साल एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट में भारत समेत कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत इस टूर्नामेंट को जीतने का प्रबल दावेदार है। भारत ने पिछले साल घरेलू मैदान पर खिताब जीता था। भारत ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा चार बार इस खिताब को अपने नाम किया है। वहीं, पाकिस्तान ने तीन बार टूर्नामेंट जीता है। दक्षिण कोरिया सिर्फ एक ही बार टूर्नामेंट जीत पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed